{"_id":"5df0d14b8ebc3e8816337b50","slug":"before-the-start-of-the-fire-the-hydel-project-machinery","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुरू होने से पहले ही आग की भेंट चढ़ी हाइडल प्रोजेक्ट की मशीनरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुरू होने से पहले ही आग की भेंट चढ़ी हाइडल प्रोजेक्ट की मशीनरी
Wed, 11 Dec 2019 04:51 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 11 Dec 2019 04:51 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल के चंबा जिले में ग्राम पंचायत स्नूह में गुजरात कॉस्टल हाइडल प्रोजेक्ट कंपनी की मशीनरी आग की भेंट चढ़ गई। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। कंपनी की ओर से यह मशीनरी स्नूह पंचायत में रखी गई थी। प्रोजेक्ट शुरू होने से पहले की कंपनी की मशीनें आग की भेंट चढ़ गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
प्रशासन की ओर से तहसीलदार, कानूनगो और पटवारी को मौके पर भेजा गया है। कंपनी के चौकीदार देवी राम ने बताया कि मंगलवार रात साढ़े बारह बजे अचानक मशीनरी से आग की लपटें दिखाई देने लगी। इसकी सूचना उन्होंने किहार पुलिस और फायर ब्रिगेड सलूणी को दी। फायर ब्रिगेड की टीम सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड व पुलिस व स्थानीय लोगों ने मिलकर मशीनरी में लगी आग को बुझाया। कुछ मशीनों को जलने से बचा लिया गया।
विज्ञापन
जबकि महंगी टरबाइन और ट्रांसफार्मर आग की चपेट में आने से राख हो गए। कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक रत्न कुमार ने इस बारे में कंपनी के उच्चाधिकारियों को सूचना दे दी गई है। डीएसपी सलूणी राम करण राणा ने बताया कि पुलिस आग लगने के कारणों की छानबीन कर रही है। एसडीएम विजय कुमार धीमान ने बताया कि तहसीलदार, कानूनगो और पटवारी को मौके पर भेजा गया है।
विज्ञापन