{"_id":"62cec6bd5e20a27b496a2c4c","slug":"before-the-address-cm-jairam-thakur-got-down-from-the-stage-and-reached-to-meet-the-patient","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: संबोधन से पहले मंच से उतर कर मरीज से मिलने पहुंच गए मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: संबोधन से पहले मंच से उतर कर मरीज से मिलने पहुंच गए मुख्यमंत्री
Wed, 13 Jul 2022 06:56 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, भोरंज (हमीरपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, भोरंज (हमीरपुर)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 13 Jul 2022 06:56 PM IST
सार
प्रीतम चंद की पत्नी लीला देवी ने मुख्यमंत्री को अपनी समस्या बताई और फूट-फूट कर रो पड़ी। सीएम ने मौके पर ही पीड़ित परिवार को 1 लाख की मदद देने की बात कही और अधिकारियों को बीमार प्रीतम चंद को अस्पताल पहुंचाने के लिए तुरंत एंबुलेंस लाने के भी निर्देश दिया।
विज्ञापन
सीएम जयराम मरीज से मिले।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के भोरंज विधानसभा क्षेत्र के कंज्याण में बुधवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर संबोधन से पहले मंच से उतरकर पैरालिसिस के मरीज प्रीतम चंद और उनके परिवार से मिलने मैदान में पहुंच गए। प्रीतम चंद की पत्नी लीला देवी ने मुख्यमंत्री को अपनी समस्या बताई और फूट-फूट कर रो पड़ी। सीएम ने मौके पर ही पीड़ित परिवार को 1 लाख की मदद देने की बात कही और अधिकारियों को बीमार प्रीतम चंद को अस्पताल पहुंचाने के लिए तुरंत एंबुलेंस लाने के भी निर्देश दिया। जनसभा से बीमार प्रीतम चंद को सीधा अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि तत्काल एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि आज ही उसके बैंक खाते में हस्तांतरित कर दी जाएगी। उन्होंने लीला देवी को उनकी बेटी की शिक्षा के लिए भी राज्य सरकार की ओर से हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। लीला देवी हमीरपुर जिले के नाहलवीं गांव में पिछले सोलह साल से लकवे से पीड़ित अपने पति को जनसभा में लेकर आई थीं। प्रीतम चंद पिछले 16 साल से पैरालिसिस के कारण बिस्तर पर पड़े हुए हैं और चलने-फिरने में असमर्थ हैं। बिस्तर पर लगातार लेटे रहने से उनकी पीठ पर गहरे जख्म बन चुके हैं। जब कहीं भी सुनवाई नहीं हुई तो प्रीतम चंद की पत्नी लीला देवी बीमार पति को उठाकर सीएम जयराम ठाकुर की जनसभा में पहुंच गईं।
विज्ञापन