फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Before Amit Shah's rally mischievous element burnt bike in Sataun

Sirmour: अमित शाह की रैली से पहले सतौन में शरारती तत्व ने जला दी बाइक

Fri, 14 Oct 2022 11:22 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सतौन (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, सतौन (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 14 Oct 2022 11:22 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री अमित शाह की प्रस्तावित रैली से एक दिन पहले ही हिमाचल प्रदेश के सतौन कस्बे में शरारती तत्व ने बाइक को आग के हवाले कर दिया। साथ ही दो गाड़ियों के शीशे भी तोड़ डाले। बताया जा रहा है कि आरोपी व्यक्ति नशे की हालत में था।

विज्ञापन
Before Amit Shah's rally mischievous element burnt bike in Sataun
सतौन में शरारती तत्व ने जला दी बाइक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय मंत्री अमित शाह की प्रस्तावित रैली से एक दिन पहले ही हिमाचल प्रदेश के सतौन कस्बे में शरारती तत्व ने बाइक को आग के हवाले कर दिया। साथ ही दो गाड़ियों के शीशे भी तोड़ डाले। बताया जा रहा है कि आरोपी व्यक्ति नशे की हालत में था। यह घटना अमित शाह के रैली स्थल से कुछ ही कदम दूर सामने आई। कोटगा निवासी दिनेश शर्मा ने बताया कि बिट्टू चौक के समीप उसकी बाइक में किसी अज्ञात व्यक्ति ने आग लगा दी, जिससे बाइक जलकर राख हो गई। साथ ही दो गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। दिनेश ने इसकी शिकायत राजबन पुलिस चौकी में भी दर्ज करवाई है। जानकारी के अनुसार आग लगाने वाला व्यक्ति नशे की हालत में था, जिसे रात को पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस ने संबंधित व्यक्ति को एसडीएम के समक्ष पेश किया जिसे बाद में छोड़ दिया गया। 

विज्ञापन


सिरमौर के सतौन में शनिवार को होगी गृह मंत्री अमित शाह की रैली
 केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को सिरमौर जिले से विधानसभा चुनाव का शंखनाद करेंगे। जिला सिरमौर के हाटी समुदाय को एसटी का दर्जा मिलने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री के लिए आभार रैली करवाई जा रही है। इसमें हाटी समुदाय केंद्रीय गृह मंत्री का आभार जताएगा। हाटी समिति अमित शाह को पारंपरिक शॉल, टोपी और डांगरा भेंट कर सम्मानित करेगी। शाह करीब चार घंटे तक रुकेंगे। इसके बाद प्रदेश कोर कमेटी की बैठक लेंगे। उधर, केंद्रीय गृह मंत्री का दौरा आचार संहिता के फेर में फंस गया है। दौरे से एक दिन पहले आचार संहिता लगने से अब सरकारी स्तर पर रैली के आयोजन की व्यवस्था नहीं होगी। पार्टी को अपने स्तर पर सारे इंतजाम करने होंगे। अमित शाह शनिवार सुबह 10:30 बजे दिल्ली से हेलिकाप्टर से सतौन के लिए रवाना होंगे। 11:30 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के मैदान में उतरेंगे। यहां से दो किलोमीटर दूर जनसभा स्थल तक गाड़ी में जाएंगे।
विज्ञापन


यहां केंद्रीय हाटी समिति और भाजपा कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। रैली को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी संबोधित करेंगे। इसके बाद गृहमंत्री का संबोधन होगा। दोपहर करीब 1:30 बजे अमित शाह सतौन पंचायत के पूर्व प्रधान रजनीश चौहान के घर पर आठ लोगों के साथ भोजन करेंगे। इसके बाद एक घंटे तक प्रदेश कोर कमेटी की बैठक पूर्व प्रधान के घर पर ही होगी। इसको लेकर इंतजाम कर लिए गए हैं। सुरक्षा एजेंसियां भी जायजा ले चुकी हैं। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के अतिरिक्त चार से पांच और सदस्य शामिल हो सकते हैं। करीब 3:30 बजे केंद्रीय मंत्री दल्ली के लिए उड़ान भरेंगे। उधर, केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे को लेकर शुक्रवार को एक बार फिर सुरक्षा एजेंसियों ने तैयारियों का जायजा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed