फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bees brought from Haryana to apple pollination were also kept in quarantine

सेब परागण को हरियाणा से लाईं मधुमक्खियां भी क्वारंटीन में रखीं

Sat, 02 May 2020 01:23 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, रिकांगपिओ (किन्नौर)
अमर उजाला नेटवर्क, रिकांगपिओ (किन्नौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 02 May 2020 01:23 PM IST
विज्ञापन
Bees brought from Haryana to apple pollination were also kept in quarantine
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कोरोना के चलते लागू लॉकडाउन और कर्फ्यू के बीच सेब परागण के लिए हरियाणा से लाई गईं मधुमक्खियां भी क्वारंटीन कर दी गई हैं। कोरोना संक्रमण के खतरे के चलते 14 दिन की अवधि पूरी होने के बाद इन्हें बक्सों में सेब बगीचों में रखा जाएगा। साथ ही मधुमक्खियों के बक्से लाने वाले दो लोगों को भी क्वारंटीन किया गया है। जनजातीय जिला किन्नौर में कोविड-19 को रोकने के लिए जमीनी स्तर पर पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन


किन्नौर के सेब बहुल क्षेत्रों में इन दिनों सेब पेड़ों पर फ्लावरिंग का समय है। बागवान पोलीनेशन की प्रक्रिया सुदृढ़ करने और सेब पैदावार बढ़ाने के लिए बगीचों में मधुमक्खियों का इस्तेमाल करते हैं। उद्यान विभाग किन्नौर ने सर्दियों के दौरान हरियाणा राज्य में रखे मधुमक्खियों के 60 बक्से 24 अप्रैल को पहुंचाए थे।
विज्ञापन


इसके बाद प्रशासन ने मधुमक्खियों सहित इन्हें लाने वाले दो लोगों को भी 14 दिन के लिए क्वारंटीन कर दिया है। हालांकि, एहतियात के तौर उठाया गया यह कदम अच्छा माना जा रहा है, लेकिन कई बागवानों को समय पर मधुमक्खियों के डिब्बे न मिलने से बेहतर फसल की चिंता सता रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, उपनिदेशक उद्यान विभाग किन्नौर डॉ. हेमचंद शर्मा ने बताया कि विभाग मधुमक्खियों को सर्दियों के दौरान हरियाणा राज्य में ले जाते हैं। वैश्विक महामारी के चलते अब उन बक्सों को 14 दिन के लिए क्वांरटीन किया गया है, जिससे किसी प्रकार का संक्रमण न फैले। 14 दिन की अवधि के बाद बागवानों को 8 मई के बाद मधुमक्खियों के बक्से उपलब्ध करवाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed