{"_id":"5c62cf53bdec22737f7334d5","slug":"beautiful-video-of-the-train-running-on-the-snow-laden-shimla-track","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बर्फ से लकदक शिमला ट्रैक पर दौड़ती ट्रेन का वीडियो वायरल, स्विट्जरलैंड से कम नहीं नजारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फ से लकदक शिमला ट्रैक पर दौड़ती ट्रेन का वीडियो वायरल, स्विट्जरलैंड से कम नहीं नजारा
Wed, 13 Feb 2019 12:05 PM IST
अरविन्द ठाकुर
विश्वास भारद्वाज, अमर उजाला, शिमला
विश्वास भारद्वाज, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 13 Feb 2019 12:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने एक बार फिर कालका-शिमला हेरिटेज रेलवे ट्रैक के प्रति अपने लगाव का परिचय दिया है। उन्होंने बर्फबारी के बाद टॉय ट्रेन से शूट किया खूबसूरत वीडियो अपने ट्वीटर पर डाला है।
विज्ञापन
लिखा -‘बर्फबारी के बाद टॉय ट्रेन से निहारिये अद्भुत नजारे’ इस वीडियो को 42 घंटे में देश-विदेश के 2 लाख 54 हजार लोग देख चुके हैं। यह सिलसिला लगातार जारी है।
विज्ञापन
ट्वीट पर कमेंट करते हुए लोग लिख रहे हैं, ‘बर्फबारी के बाद शिमला रेलवे ट्रैक की खूबसूरती स्विट्जरलैंड से कम नहीं’। रेल मंत्री ने 10 फरवरी को रात 9:57 पर यह वीडियो ट्वीट किया है।
विज्ञापन
29 सेकेंड के वीडियो में टॉय ट्रेन में बर्फ के बीच सफर
सात फरवरी की रात शिमला में भारी बर्फबारी हुई। आठ फरवरी की सुबह कालका से शिमला आ रही पैसेंजर ट्रेन (12457) में सफर कर रहे मुसाफिरों ने करीब नौ बजे समरहिल और शिमला के बीच यह वीडियो शूट किया।
29 सेकेंड के वीडियो में टॉय ट्रेन बर्फ के बीच सर्पीले ट्रैक पर छुक छुक कर सीटी बजाती गुजर रही है। रेलवे ट्रैक के आसपास देवदार, बान और चील के बर्फ से ढके पेड़ दिख रहे हैं। ट्रैक भी बर्फ की सफेद चादर से ढका है।
स्टेशन अधीक्षक शिमला प्रिंस सेठी ने बताया कि शिमला आ रही ट्रेन में सफर कर रहे पैसेंजर ने यह वीडियो शूट किया है। रेलवे अधिकारियों के आफिशियल व्हाट्सएप ग्रुप में भी यह वीडियो मौजूद है।

36,500 लोग कर चुके हैं वीडियो को लाइक
रेल मंत्री के डाले वीडियो को अब तक 36,500 लोगों ने लाइक किया है। 8274 लोग इसे रि-ट्वीट कर चुके हैं। 1122 लोगों ने इस पर कमेंट किए हैं। महज 42 घंटों में यह वीडियो देश-विदेश में वायरल हो गया है।
यहां देखें वीडियो:
विस्ताडोम को लेकर भी किया था ट्वीट
रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कांच की छत वाले विस्ताडोम कोच के सफल ट्रायल और इसका नियमित संचालन शुरू होने पर खुशी जाहिर की थी। दिसंबर में वह पत्नी सीमा गोयल के साथ शादी की सालगिरह मनाने भी शिमला आए थे।
यहां देखें वीडियो:
Enjoy the sights of Kalka-Shimla toy train after snowfall pic.twitter.com/0BTBvSTdsn
— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) February 10, 2019