{"_id":"d9fa4cd379e74281e65010d274722f11","slug":"bear-attack-on-elderly-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भालुओं ने बुजुर्ग पर किया हमला, हालत गंभीर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भालुओं ने बुजुर्ग पर किया हमला, हालत गंभीर
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 09 Nov 2014 11:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला जिला के नारकंडा विकास खंड की मंगसु पंचायत के शथला गांव में एक व्यक्ति पर शनिवार सुबह दो भालुओं ने हमला दिया। हमले में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो उसको उपचार के लिए शिमला के आईजीएमसी अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह सात बजे 68 वर्षीय मेहर चंद्र जरेट निवासी शथला जब सुबह की सैर को निकले तो फलेली के पास अचानक दो भालुओं ने उन पर हमला बोल दिया। भालुओं ने बुजुर्ग की जांघ, पीठ व पैरों को बुरी तरह नोच डाला।
विज्ञापन
बुजुर्ग के आवाज लगाने के बाद वहां रह रहे अन्य ग्रामीणों ने शोर मचा कर भालुओं को वहां से भगाया। इसके बाद मेहर चंद्र जरेट को थानाधार में निजी क्लीनिक में 36 टांके लगाए गए। उसके बाद उन्हें शिमला आईजीएमसी अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन
उधर, एडीएफओ कोटगढ़ प्रवीण ठाकुर ने बताया कि घायल व्यक्ति के उपचार के लिए विभाग द्वारा हरसंभव सहायता दी जाएगी।
भालुओं को पकड़ने के लिए अलग-अलग स्थानों पर पिंजरे लगाए जाएंगे। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि जंगली जानवरों से सावधान रहें। इन्हें देखने के बाद इसकी सूचना वन विभाग को दें।