{"_id":"6a89b1e3ca9b77c8ce088a0d","slug":"bcs-and-pinegrove-make-winning-starts-in-football-tournament-shimla-news-c-19-sml1002-774344-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: फुटबाल स्पर्धा में बीसीएस और \nपाइनग्रोव का जीत से आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: फुटबाल स्पर्धा में बीसीएस और पाइनग्रोव का जीत से आगाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसीएस में इंटर स्कूल फुटबाल प्रतियोगिता शुरू, 7 स्कूलों के खिलाड़ी दिखा रहे दमख्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के बिशप कॉटन स्कूल में बिशप जॉर्ज एडवर्ड लिंच कॉटन मेमोरियल अखिल भारतीय इंटर स्कूल फुटबाल टूर्नामेंट का शनिवार को आगाज हुआ।
प्रतियोगिता में बीसीएस, जेनेसिस ग्लोबल और पाइनग्रोव स्कूल ने जीत से आगाज किया है। प्रतियोगिता में सात स्कूलों की टीमें भाग ले रही हैं। आयोजकों के अनुसार, शनिवार को प्रतियोगिता के पहले दिन चार रोमांचक मुकाबले खेले गए। पहले दिन पाइनग्रोव स्कूल ने दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज की। वहीं बीसीएस-ए और जेनेसिस ग्लोबल स्कूल ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने मुकाबले जीते। पहले मुकाबले में पाइनग्रोव स्कूल ने डेली कॉलेज को 5-0 से करारी शिकस्त दी। पाइनग्रोव की ओर से रबी और शौर्य ने एक-एक गोल किया, जबकि रजत ने शानदार हैट्रिक लगाई। तीन गोल करने वाले रजत को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इसके बाद टूर्नामेंट का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। बिशप कॉटन स्कूल के मुख्याध्यापक मेथ्यू जॉन ने प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारंभ किया। टूर्नामेंट में देश के विभिन्न हिस्सों से सात स्कूलों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। दूसरे मुकाबले में जेनेसिस ग्लोबल स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 4-2 से हराया। दोनों टीमों के बीच मुकाबला काफी प्रतिस्पर्धी रहा। जेनेसिस ग्लोबल स्कूल के हर्ष को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। तीसरे मुकाबले में बीसीएस-ए ने आरएमएस चैल को 3-0 से हराया। बीसीएस-ए के रियांश डोगरा ने तीनों गोल दागकर शानदार हैट्रिक पूरी की। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। दिन के अंतिम मुकाबले में पाइनग्रोव स्कूल ने बीसीएस-बी को 3-0 से हराकर दिन में दूसरी जीत दर्ज की। पाइनग्रोव की ओर से जायद ने दो, जबकि पूर्वांश ने एक गोल किया। आयोजकों के अनुसार चारों मुकाबले रोमांचक रहे। स्कूल के स्पोर्ट्स डायरेक्टर गुरप्रीत सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता आगामी तीन दिनों तक चलेगी। 25 अगस्त को प्रतियोगिता का समापन होगा। प्रतियोगिता के समापन पर विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।