फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BCCI will make fan park in Shimla on 18th and 19th May

Shimla IPL Fan Park: शिमला में बीसीसीआई 18 और 19 मई को बनाएगी फैन पार्क, दो दिन देख सकेंगे आईपीएल के तीन मैच

Sun, 12 May 2024 06:47 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 12 May 2024 06:47 PM IST
सार

बीसीसीआई 18 और 19 मई को शिमला में फैन पार्क बनाएगी। जहां शनिवार को एक और रविवार को दो आईपीएल मैचों को दिखाया जाएगा।

विज्ञापन
BCCI will make fan park in Shimla on 18th and 19th May
बीसीसीआई लोगो। - फोटो : bcci.tv

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में आईपीएल के दो मैच देखने के बाद अब क्रिकेट प्रेमी शिमला में फैन पार्क में मैचों का आनंद ले सकते हैं। इस फैन पार्क में क्रिकेट प्रेमी बड़ी स्क्रीन पर निशुल्क तीन आईपीएल मैचों को आनंद ले सकेंगे। बीसीसीआई 18 और 19 मई को शिमला में फैन पार्क बनाएगी। जहां शनिवार को एक और रविवार को दो आईपीएल मैचों को दिखाया जाएगा।

विज्ञापन


आईपीएल सीजन-17 में इस बार बीसीसीआई की ओर देश के विभिन्न शहरों में 50 फैन पार्क स्थापित किए जाने थे। इसी कड़ी में प्रदेश के ऊना और हमीरपुर में वीकेंड पर फैन पार्क बनाकर लोगों को मैच दिखाए गए थे। अब प्रदेश में तीसरा और अंतिम फैन पार्क शिमला में बनाया जाएगा। 18 मई शनिवार को शाम साढ़े सात बजे से आरसीबी और चेन्नई के बीच मैच दिखाया जाएगा।
विज्ञापन


इसके अलावा 19 मई रविवार को दोपहर साढ़े तीन बजे सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स मैच के बाद शाम को साढ़े सात बजे राजस्थान रॉयल और कोलकाता नाइट राइडर के बीच होने वाले लीग मुकाबले को दिखाया जाएगा। इस फैन पार्क में क्रिकेट प्रेमियों की निशुल्क एंट्री होगी। एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने बताया कि बीसीसीआई की ओर 18 और 19 मई को शिमला में फैन पार्क बनाया जाएगा। इसमें बड़ी स्क्रीन पर आईपीएल के तीन मैचों को लाइव प्रसारण दिया जाएगा। इससे पूर्व ऊना और हमीरपुर में भी फैन पार्क में क्रिकेट प्रेमियों को मैच दिखाए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed