फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bcci president anurag thakur hits out at vikramaditya singh

BCCI अध्यक्ष के बिगड़े बोल, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष को कहा छुटभैया नेता

Thu, 29 Dec 2016 02:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Thu, 29 Dec 2016 02:26 PM IST
विज्ञापन
bcci president anurag thakur hits out at vikramaditya singh
बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर - फोटो : File Photo

बीसीसीआई अध्यक्ष और हमीरपुर से भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह को छुटभैया नेता कहा है। बीसीसीआई अध्यक्ष ने यह बात विक्रमादित्य द्वारा उनके बतौर बीसीसीआई अध्यक्ष होने पर सवाल उठाने के जवाब में कही। प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह ने कहा था कि ऐसे पदों पर प्रोफेशनल लोग होने चाहिए।

विज्ञापन


भाजपा सांसद ने कहा कि कुछ लोगों को समझ देरी से आती है जिनकी पार्टी के बुजुर्ग नेताओं को ही समझ नहीं है तो छुटभैया नेताओं से क्या उम्मीद की जा सकती है। अनुराग ठाकुर ने गुरुवार को हमीरपुर के बस अड्डे पर प्रयास संस्था के स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में शिरकत की। इस अवसर पर अनुराग ठाकुर ने भी झाडू लेकर सफाई की। सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि स्वच्छता अभियान में हर नागरिक की भागीदारी होनी चाहिए।
विज्ञापन


प्रयास संस्था ने सफाई के लिए अपना जो योगदान दिया है वह सराहनीय है। अनुराग ने  बस अड्डे के शौचालय का निरीक्षण किया और यहां पानी की समस्या व गंदगी पर बस अड्डा प्रबंधन को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि इस तरह की गंदगी चिंताजनक है। यहां पर सफाई का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। अनुराग ने अड्डे पर लोगों के लिए सुविधाएं देने के लिए निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed