फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BCA Student commit suicide in Love Affair

प्रेम प्रसंग में बीसीए के छात्र ने उठा लिया खौफनाक कदम

Sun, 23 Sep 2018 12:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी Updated Sun, 23 Sep 2018 12:22 PM IST
विज्ञापन
BCA Student commit suicide in Love Affair

निजी संस्थान के बीसीए छात्र ने किराये के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र ने सन्यारड़ी में इस घटना को अंजाम दिया है। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि छात्र ड्रग्स का आदि था और कुछ समय से प्रेम प्रसंग भी चल रहा था। घटनास्थल पर पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

विज्ञापन


लिहाजा, पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार सिटी पुलिस चौकी में सुबह 11 बजे डिंपल नाम की महिला ने फोन पर घटना की सूचना दी। बताया कि बीसीए के छात्र संजीव कुमार ने सन्यारड़ी में अपने क्वार्टर में फंदा लगा लिया है।
विज्ञापन


सूचना के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुनीत रघु की अगुवाई में टीम मौके पर पहुंची। यहां मृतक संजीव कुमार की मां लीला देवी और स्थानीय लोगों के बयान लिए गए। सदर थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस ने 174 के तहत कार्रवाई अमल में लाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के शरीर पर मारपीट या चोट के निशान नहीं हैं। पोस्टमार्टम के बाद लाश परिजनों के सुपुर्द कर दी है। उन्होंने बताया कि जांच में सामने आया है कि युवक ड्रग्स का सेवन करता था और कुछ दिन से प्रेम प्रसंग भी चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed