फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BBN Truck Union hike freight charges

नोटबंदी के बाद अब एक और मुसीबत, किराये में हुई बढ़ोतरी

Sun, 18 Dec 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बददी (सोलन)
ब्यूरो/अमर उजाला, बददी (सोलन) Updated Sun, 18 Dec 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
BBN Truck Union hike freight charges

डीजल के दामों में बढ़ोतरी के बाद 10 हजार से अधिक ट्रकों के बेडे़ वाली बीबीएन ट्रक यूनियन ने मालभाड़े में 70 पैसे प्रति किलोमीटर बढ़ोतरी की है। इससे पहले नवंबर 16 को यूनियन ने डीजल के दाम में 1.53 पैसे की गिरावट पर 70 पैसे की कटौती की थी। शुक्रवार मध्यरात्रि डीजल के दाम दोबारा 1.79 रुपये प्रति लीटर बढ़े हैं।

विज्ञापन


इसके चलते यूनियन ने तय फार्मूले के तहत किराया बढ़ाया है। बीबीएन के उद्यमियों ने किराये की इस बढ़ोतरी को सामान्य बताया है। इसका औद्योगिक गतिविधियों पर विशेष प्रभाव नहीं पड़ेगा। ट्रक यूनियन के प्रधान विद्या रतन चौधरी ने कहा कि किराये को लेकर उद्योगों के साथ पारदर्शी व्यवस्था बनाई गई है।
विज्ञापन


इस कारण किराये में किसी भी तरह के बदलाव को लेकर दोनों ही पक्षों में सामंजस्य रहता है। बीबीएन इंडस्ट्रियल एसोसिएशन अध्यक्ष शैलेश अग्रवाल ने कहा कि डीजल के दामों में हुई बढ़ोतरी के बाद तय मानकों के तहत यूनियन ने किराया बढ़ाया है। इसका उद्योगों पर विशेष प्रभाव नहीं रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये होंगी किराये की नई दरें

BBN Truck Union hike freight charges

दिल्ली - 12765
मुंबई - 49205
कोलकाता - 51390
चेन्नई - 79685
भिवंडी - 46010
बंगलूरू - 69120
सिक्किम - 66840
हरिद्वार - 11590

80 पैसे प्रति किमी किराया बढ़ा, सीमेंट की कीमतें भी बढ़ेंगी

BBN Truck Union hike freight charges

दाड़लाघाट की ट्रक यूनियनों ने भी तय फार्मूले के बाद किराया बढ़ा दिया है। यहां प्रति किमी करीब 80 पैसे बढ़ोतरी की गई है। सीमेंट की कीमतें पहले ही बढ़ी हुई हैं। अब किराया बढ़ने से सीमेंट की कीमतों में हलकी बढ़ोतरी प्रत्याशित है। वर्तमान में दाड़लाघाट में सीमेंट कंपनियों के साथ करीब तीन से लेकर 4000 ट्रक जुड़ेे हुए हैं। ऐसे में डीजल की कीमतें बढ़ने से सीमेंट की कीमतों में भी असर पड़ेगा। 

बीडीटीएस ने भी की मालभाड़े में बढ़ोतरी
बिलासपुर। शनिवार रात से पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने से एशिया की सबसे बड़ी ट्रक ऑपरेटर यूनियन बीडीटीएस ने भी माल ढुलाई के किराये में वृद्धि कर दी है। बीडीटीएस यूनियन के महासचिव रजनीश ठाकुर ने बताया कि किराये में 1.52 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें शनिवार आधी रात से लागू हो जाएंगी। इससे पहले 83 रुपये प्रति किलोमीटर किराया लिया जाता था। इसमें अब डेढ़ रुपये की बढ़ोतरी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed