फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   bawandar Baba said God's photos should not be printed on bidi, cigarette, dhoop and incense sticks

Chamba: बाइक पर एक लाख किलोमीटर की यात्रा करने वाले बवंडर बाबा मणिमहेश दर्शन के लिए पहुंचे चंबा

Thu, 25 Aug 2022 06:24 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा Published by: Krishan Singh Updated Thu, 25 Aug 2022 06:24 PM IST
सार

बाइक पर एक लाख किलोमीटर की यात्रा करने वाले बवंडर बाबा गुरुवार को मणिमहेश के दर्शन करने के लिए पहुंचे। उन्होंने बताया कि वह 21 फरवरी को मध्यप्रदेश के इंदौर जिले से यात्रा पर निकले थे। 

विज्ञापन
bawandar Baba said God's photos should not be printed on bidi, cigarette, dhoop and incense sticks
बवंडर बाबा - फोटो : संवाद

विस्तार

बाइक पर एक लाख किलोमीटर की यात्रा करने वाले बवंडर बाबा गुरुवार को मणिमहेश के दर्शन करने के लिए पहुंचे। उन्होंने बताया कि वह 21 फरवरी को मध्यप्रदेश के इंदौर जिले से यात्रा पर निकले थे। अब तक 25 राज्यों की यात्रा पूरी कर चुके हैं। उन्होंने 12 ज्योतिर्लिंग, चार धाम और सात सप्तपुरी की यात्रा की है। इन तीर्थ स्थानों की यात्रा के दौरान उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि वे दिसंबर 2023 में राम मंदिर के उद्घाटन में आएं और भगवान राम की प्रतिमा की स्थापना के साक्षी बनें। वह इस यात्रा के जरिये यह भी संदेश दे रहे हैं गुटका, खैनी, बीड़ी, सिगरेट, अगरबत्ती, धूप और अखबार में भगवान की फोटो छपने से बाद उनका अपमान होता है। इसलिए इन उत्पादों पर भगवान के फोटो छपना बंद होने चाहिए। लोग इन उत्पादों का इस्तेमाल करने के बाद कूड़े में फेंक देते हैं। इससे भगवान के फोटो कूड़े के ढेर में पहुंच जाते हैं। इससे भगवान का अपमान होता है।

विज्ञापन


इसे बंद करवाने के लिए वह तीन साल से यात्रा कर रहे हैं। यात्रा पूरी होने के बाद भी अगर भगवान के फोटो छपना बंद नहीं हुए तो वह कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। उन्होंने अपना पूरा नाम श्री अयोध्या जी आमंत्रण दूत विनोद सनातनी उर्फ बवंडर बाबा बताया। बताया कि उनके परिवार में तीन भाई और दो बहने हैं। उन्होंने शादी करने की बजाय अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन का निमंत्रण पूरे देश में देने का निर्णय लिया। बीड़ी, सिगरेट और अगरबत्ती पर भगवान के फोटो छापना बंद करवाने के लिए अभियान शुरू किया। इससे पहले वह टैक्सी चालक थे। बीस साल तक उन्होंने टैक्सी चलाई, लेकिन जब उन्होंने अयोध्या राम मंदिर की भूमि पूजन को देखा। उसके बाद उनका मन बदला और उन्होंने इस अभियान को चुना। चंबा के बाद वह राजस्थान की यात्रा पर निकलेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed