फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bawal on social media over the transfer of senior IAS Onkar Sharma, rakesh Singha also strongly objected

वरिष्ठ आईएएस ओंकार शर्मा के फिर तबादले पर सोशल मीडिया पर बवाल, सिंघा भी भड़के

Sat, 24 Jul 2021 10:23 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 24 Jul 2021 10:23 PM IST
सार

राकेश सिंघा का सोशल मीडिया पर बयान भी खूब वायरल हो रहा है। कई अन्य लोगों ने भी सरकार के इस निर्णय पर सवाल उठाए हैं। सिंघा ने कहा है कि संविधान के विरुद्ध बातें हो रही हैं। पूरा जनजातीय क्षेत्र छोड़ दिया गया है। 

विज्ञापन
bawal on social media over the transfer of senior IAS Onkar Sharma, rakesh Singha also strongly objected
वरिष्ठ आईएएस अधिकारी ओंकार शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी ओंकार शर्मा का फिर विभाग बदले जाने के मामले में सोशल मीडिया पर बवाल खड़ा हो गया है। अब माकपा विधायक राकेश सिंघा भी इस संदर्भ में भड़क उठे हैं। सिंघा ने आईएएस अधिकारी ओंकार शर्मा के तबादले पर कड़ा एतराज जताया है। माना जा रहा है कि ओंकार शर्मा ने जनजातीय क्षेत्रों में नियुक्ति पर ड्यूटी के लिए न जाने वाले आयुर्वेद डाक्टरों को डिमोट करने का निर्णय लिया तो इससे वे नाराज हो गए। इस मामले ने तूल पकड़ा तो सरकार ने उनसे महकमा ही वापस ले लिया।  राकेश सिंघा का सोशल मीडिया पर बयान भी खूब वायरल हो रहा है। कई अन्य लोगों ने भी सरकार के इस निर्णय पर सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन


सिंघा ने कहा है कि संविधान के विरुद्ध बातें हो रही हैं। पूरा जनजातीय क्षेत्र छोड़ दिया गया है। दुर्गम क्षेत्र में नियुक्तियां की जा रही हैं और तनख्वाह शिमला से निकाली जा रही है। सरकारें मनमर्जी से नहीं, बल्कि नियमों के आधार पर चलती हैं। गैर सांविधानिक कार्य किए जा रहे हैं। इस मामले में प्रदेश के अधिकारियों को स्टैंड लेना चाहिए। ऐसे मामलों का समाधान क्या है, ये तो सरकार और मुख्यमंत्री को सोचना है। उल्लेखनीय है कि ओंकार शर्मा से आयुर्वेद विभाग वापस लेकर उन्हें तकनीकी शिक्षा महकमा दिया गया है। इससे पहले उनसे राजस्व और बागवानी जैसे महकमे भी वापस लिए जा चुके हैं। ओंकार शर्मा को निडर अधिकारी माना जाता है। कोविड काल में भी ओंकार शर्मा ने कई अहम फैसले लिए थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed