फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   barat trapped in snowfall at dodra kwar.

बर्फ में फंसी बारात, 50 किमी पैदल घर पहुंचे दूल्हा-दूल्हन

Mon, 30 Nov 2015 10:04 AM IST
Updated Mon, 30 Nov 2015 10:04 AM IST
विज्ञापन
barat trapped in snowfall at dodra kwar.

डोडरा क्वार में बर्फ में फंसी बारात से दूल्हा-दुल्हन, कई बाराती और वधु पक्ष के लोग करीब 50 किलोमीटर बर्फ में पैदल सफर तय कर कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार घर पहुंच गए हैं। ये लोग दूल्हन लेकर लौट रहे थे कि अचानक बर्फबारी के चलते रास्ते बंद हो गए। बीच रास्ते में फंसी बारात को निकालने के भी कोई प्रबंध नहीं थे।

विज्ञापन


ऐसे में दूल्हा दूल्हन और कुछ रिश्तेदार करीब 50 किलोमीटर पैदल चलकर शनिवार देर रात्रि चौंतड़ा पहुंचे। दूल्हन तब घर पहुंच जब धाम भी खत्म हो चुकी थी। वहीं, अभी भी डेढ़ दर्जन बाराती डोडराक्वार में फंसे हुए हैं। उन्हें निकालने के लिए लोनिवि ने बर्फ हटाने का कार्य शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है बर्फ में फंसे बाराती मनोज कुमार की तबीयत खराब हो गई है। घर पहुंचने पर परिजनों ने आरती उतारकर दुल्हन का गृह प्रवेश करवाया।
विज्ञापन

साढ़े 4 फुट बर्फबारी में फंसी है बारात

barat trapped in snowfall at dodra kwar.

दूल्हे गोपाल बिष्ट ने बताया कि वह 50 किलोमीटर मुसई, बनवार, मोरी का सफर तय कर उत्तराखंड के धौला में पहुंचे। गाड़ी का प्रबंध होने पर 250 किलोमीटर सफर बाद चौंतड़ा पहुंचे। उन्होंने बताया कि वधु पक्ष के छह महिलाएं, सात पुरुष व दूल्हा-दल्हन सहित 10 बाराती भी उनके साथ चौंतड़ा पहुंचे।

जबकि मनोज कुमार, लाजपत, पंकज बिष्ट, निशु सूद, पिता काली दास व हरबंस लाल समेत दस लोग अभी भी डोडरा में बर्फ में फंसे हुए हैं। इन लोगों के वधु पक्ष के लोगों की ओर से सामान पहुंचाया जा रहा है।

डोडरा क्वार में लगभग चार से साढ़े चार फुट तक बर्फ पड़ी है। मौके पर बोलेरो कैंपर, आल्टो कारें और सफारी गाड़ियां फंसी हुई हैं। रविवार को गोपाल बिष्ट के घर में धाम का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व मंत्री व विधायक गुलाब सिंह भी शामिल हुए और दूल्हे व बारातियों से पूरे जानकारी ली।

दो दिन बाद निकल सकेंगे बाराती

barat trapped in snowfall at dodra kwar.

इधर, गुलाब सिंह ने बताया कि डोडरा में फंसे लोगों व गाड़ियों को निकालने के लिए लोक निर्माण विभाग को निर्देश जारी किए गए हैं। जेसीबी, स्नो कटर मशीनों को भेजा जा चुका है और बर्फ हटाने का कार्य भी शुरू हो गया है।

उन्होंने कहा कि यदि मौसम पूरी तरह से साथ देता है तो दो दिनों में लोगों व गाड़ियों को निकाला जा सकेगा। यदि मौसम खराब होता है तो फंसे लोगों को निकालने के लिए सरकार पर दबाव बनाया जाएगा। वहीं बारात में शामिल कुछ लोगों ने बताया कि बर्फबारी के चलते यह शादी यादगार बन गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed