फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Baralacha is becoming an alternative to Rohtang Pass, more than 1500 vehicles going everyday

Baralacha Pass: रोहतांग दर्रे का विकल्प बन रहा बारालाचा, हर रोज जा रहे 1500 से अधिक वाहन

Fri, 17 Jun 2022 10:36 AM IST
Krishan Singh संजय भारद्वाज, संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
संजय भारद्वाज, संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 17 Jun 2022 10:36 AM IST
सार

बारालाचा में बर्फ देखने की सैलानियों की हसरत जरूर पूरी हो रही है लेकिन, रोहतांग जैसा रोमांच बारालाचा में नहीं है। बारालाचा में बर्फ के बीच होने वाले रोमांचक खेल नाममात्र के हैं।

विज्ञापन
Baralacha is becoming an alternative to Rohtang Pass, more than 1500 vehicles going everyday
बारालाचा दर्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की सैर पर आने वाले सैलानियों की पहली पसंद रोहतांग दर्रा है लेकिन, एक दिन में महज 1,200 वाहनों के ही जाने की अनुमति होने से अब पर्यटक बर्फ देखने की चाह में बारालाचा और शिंकुला दर्रा का रुख करने लगे हैं। रोहतांग दर्रे की अपेक्षा बारालाचा और शिंकुला की ओर जाने वाले पर्यटकों की संख्या अधिक है। मनाली-लेह मार्ग पर स्थित बारालाचा के लिए रोजाना 1,500 से अधिक वाहन जा रहे हैं। इनमें लेह की ओर जाने वाले वाहन भी शामिल हैं। बारालाचा की ओर पर्यटकों के रूझान को देखते हुए हिमाचल पर्यटन विकास निगम ने बारालाचा के लिए अपनी लग्जरी बस सेवा भी शुरू कर दी है। हर रोज दो बसें बारालाचा के लिए पैक होकर जा रही है।

विज्ञापन


नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के आदेश पर रोहतांग के लिए वाहनों की संख्या सीमित कर दी गई है। परमिट हासिल करने के बाद एक दिन में 1,200 वाहन ही रोहतांग जा सकते हैं। इसके अलावा विशेष परमिट लेकर 100 वाहनों को जाने की अनुमति है लेकिन, पर्यटकों की संख्या इतनी अधिक है कि एक सप्ताह के लिए ऑन लाइन स्लॉट बुक हो रहा है। एक सप्ताह बाद ही रोहतांग जाने के लिए परमिट मिल रहे हैं। ऐसे में पर्यटक बारालाचा दर्रा का रुख कर रहे हैं। बारालाचा जाने वाले पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। हिमाचल पर्यटन विकास निगम के डीजीएम बीएस ओकटा ने बताया कि बारालाचा के लिए निगम की दो बसें चल रही हैं। दोनों बसें हर रोज पैक हो रही हैं। संवाद
विज्ञापन


बारालाचा में नहीं रोहतांग जैसा रोमांच
बारालाचा में बर्फ देखने की सैलानियों की हसरत जरूर पूरी हो रही है लेकिन, रोहतांग जैसा रोमांच बारालाचा में नहीं है। बारालाचा में बर्फ के बीच होने वाले रोमांचक खेल नाममात्र के हैं। परिणामस्वरूप बर्फ के बीच अठखेलियां कर सैलानी मनाली लौट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहतांग के परमिट में की जाए बढ़ोतरी
पर्यटन कारोबारियों का कहना है कि रोहतांग दर्रे के लिए दिए जाने वाले परमिट की संख्या में बढ़ोतरी की जानी चाहिए। टैक्सी यूनियन के महासचिव संदीप के अनुसार रोहतांग के लिए वाहनों की संख्या बढ़ाने को लेकर टैक्सी यूनियन ने सरकार से कदम उठाने की मांग की है। प्रशासन से भी गुहार लगाई है। जबकि यूनियन ने खुद एनजीटी और उच्च न्यायालय में इसकी याचिका दायर की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed