{"_id":"5d2cb0a58ebc3e6cf035d243","slug":"bank-transactions-should-be-done-through-micro-atm-khachi","type":"story","status":"publish","title_hn":"माइक्रो एटीएम के माध्यम से बैंक लेन-देन करें: खाची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माइक्रो एटीएम के माध्यम से बैंक लेन-देन करें: खाची
Mon, 15 Jul 2019 10:31 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 15 Jul 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त अनिल खाची की अध्यक्षता में सोमवार को शिमला में गैर बैंकिंग वित्त कंपनियों (एनबीएफसी) विषय पर राज्यस्तरीय समन्वय समिति (एसएलसीसी) की बैठक आयोजित की गई।
विज्ञापन
यह बैठक भारतीय रिजर्व बैंक की पंजाब, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ की क्षेत्रीय निदेशक रचना दीक्षित के सहयोग से हुई। अनिल खाची ने बैंकिंग कॉरेस्पांडेंस (बीसी) तंत्र को सुदृढ़ करने और ग्रामीण क्षेत्रों में उनके द्वारा दी जा रही सेवाओं को बेहतर करने पर बल दिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि माइक्रो एटीएम के माध्यम से बैंक लेन-देन करने को कहा। उन्होंने राज्य को आर्थिक अपराधों से मुक्त बनाने की सभी कोशिशें करने पर भी बल दिया। बैठक में जानकारी दी गई कि इस वर्ष भारतीय रिजर्व बैंक ने राज्य के नौ जिलों में 15 जागरूकता कार्यक्त्रस्म आयोजित किए।
विज्ञापन
बैंक की ओर से जिला शिमला, कुल्लू और मंडी में पांच प्रशिक्षण कार्यशालाएं आयोजित कीं। एसईबीआई ने भी राज्य में 148 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। क्षेत्रीय निदेशक रचना दीक्षित ने भारतीय रिजर्व बैंक चंडीगढ़ की ओर से एनबीएफसी के विरुद्ध सुपरवाइजर एक्शन और नई पहल के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।