फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bank employee caught with drugs in Sanjauli shimla, 35 arrested in 14 days

Shimla: संजौली में बैंक का कर्मचारी चिट्टे के साथ पकड़ा, 14 दिन में 35 गिरफ्तार

Wed, 14 Jan 2026 11:59 PM IST
शिमला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: शिमला ब्यूरो Updated Wed, 14 Jan 2026 11:59 PM IST
सार

संजौली क्षेत्र में पुलिस ने चिट्टे के साथ एक निजी बैंक के कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Bank employee caught with drugs in Sanjauli shimla, 35 arrested in 14 days
चिट्टा(फाइल) - फोटो : संवाद

विस्तार

राजधानी के संजौली क्षेत्र में पुलिस ने चिट्टे के साथ एक निजी बैंक के कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस पिछले 14 दिन में 35 लोगों को चिट्टे के साथ पकड़ चुकी है, इसमें अधिकतर युवा हैं। वहीं संजौली में पकड़े आरोपी की पहचान वेद व्यास विक्रम सिंह ठाकुर निवासी जुब्बल के रूप में हुई है। मामला मंगलवार का बताया जा रहा है, जब संजौली थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रहे थे।

विज्ञापन

इस दौरान पुलिस को सूचना मिली की महिला हॉस्टल इंजनघर के पास कार पार्किंग में कार में सवार व्यक्ति के पास चिट्टा है। इस आधार पर पुलिस की टीम ने कार पार्किंग में दबिश दी। इस दौरान कार की तलाशी ली गई तो आरोपी के कब्जे से 4.270 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने वेद व्यास विक्रम सिंह ठाकुर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्जकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस अब इस बात की छानबीन कर रही है कि आरोपी चिट्टा कहां से लेकर आया था। एसएसपी शिमला संजीव कुमार गांधी ने बताया कि पुलिस ने संजौली में चिट्टे के साथ पकड़ा है। पुलिस मामले के हर पहलू की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed