फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   bandla paragliding site in bilaspur himachal pradesh

आठ महीने बीते: बंदला पैराग्लाइडिंग साइट में उड़ान के लिए नहीं मिला एक भी आवेदन

Fri, 16 Sep 2022 11:21 AM IST
अरविन्द ठाकुर सरोज पाठक, संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
सरोज पाठक, संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 16 Sep 2022 11:21 AM IST
सार

दुनिया की तीन बेहतरीन, सुरक्षित और सबसे खूबसूरत एक्रो पैराग्लाइडिंग साइट में से एक बिलासपुर की बंदला धार है। 

विज्ञापन
bandla paragliding site in bilaspur himachal pradesh
बंदला पैराग्लाइडिंग साइट। - फोटो : संवाद

विस्तार

पैराग्लाइडिंग के जरिये बिलासपुर को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के प्रयासों को झटका लगा है। विश्व की तीन सबसे खूबसूरत पैराग्लाइडिंग साइट में शुमार बंदला धार को पैराग्लाइडिंग के लिए नोटिफाई हुए करीब आठ महीने बीत गए हैं। अभी तक इस साइट पर व्यावसायिक गतिविधि के लिए एक भी लाइसेंस का आवेदन पर्यटन विभाग को नहीं मिला है। यह साइट सिर्फ एक साल के लिए ही नोटिफाई की गई थी। यह समय पूरा होने में अब चार महीने ही बचे हैं। दुनिया की तीन बेहतरीन, सुरक्षित और सबसे खूबसूरत एक्रो पैराग्लाइडिंग साइट में से एक बिलासपुर की बंदला धार है। 

विज्ञापन


विश्व में तुर्की और नेपाल के पोखरा में एक्रो पैराग्लाइडिंग साइट है। पोखरा साइट की ऊंचाई बंदला साइट से कम है,जबकि बंदला एक्रो पैराग्लाइडिंग साइट की ऊंचाई तुर्की के बराबर है। आठ महीने पहले इस साइट को उड़ान के लिए नोटिफाई कर दिया गया था। इसकी अवधि एक साल रखी थी। इस साइट से व्यावसायिक उड़ान भरने वालों को पहले पर्यटन विभाग से लाइसेंस लेना जरूरी है। इसके बाद ही साइट से टैंडम फ्लाइट भरी जा सकती है। इतनी महत्वपूर्ण साइट के लिए प्रदेश भर से किसी भी टैंडम पायलट ने लाइसेंस के लिए आवेदन नहीं किया है। 
विज्ञापन


बीड़ बिलिंग हादसे के बाद हाईकोर्ट के आदेशों से इस साइट को सोलो और टैंडम उड़ान के लिए बंद कर दिया गया है। यह साइट मानकों को पूरा नहीं कर पा रही है, लेकिन पर्यटन विभाग ने इस साइट पर सोलो फ्लाइट शुरू करने के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा था कि बिलासपुर में एरो स्पोर्ट्स क्लब का गठन किया जाए। अभी तक इस क्लब का गठन करने के लिए भी सरकार की मंजूरी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार महीने बाद फिर नोटिफाई होगी साइट
बंदला पैराग्लाइडिंग साइट को नोटिफाई किए हुए आठ माह बीत गए हैं।  अभी तक साइट पर व्यावसायिक गतिविधि करने के लिए एक भी लाइसेंस का आवेदन नहीं मिला है। चार माह बाद साइट को नोटिफाई हुए एक साल पूरा हो जाएगा। उसके बाद उसे दोबारा नोटिफाई किया जाएगा। - रितेश पटियाल, सूचना अधिकारी, पर्यटन विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed