{"_id":"5f624a2a2dbcee5b121ad2d4","slug":"ban-on-tgt-recruitment-in-himachal-lifted-counseling-will-start-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में टीजीटी भर्ती पर लगी रोक हटी, जल्द शुरू होगी काउंसलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में टीजीटी भर्ती पर लगी रोक हटी, जल्द शुरू होगी काउंसलिंग
Wed, 16 Sep 2020 10:54 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 16 Sep 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
हाईकोर्ट हिमाचल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट ने हिमाचल में टीजीटी भर्ती पर लगी रोक हटा दी। 25 सितंबर से बैचवाइज काउंसलिंग शुरू हो जाएगी। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने प्रक्रिया को 5 अक्तूबर तक पूरा करने के लिए उपनिदेशकों को आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
काउंसलिंग के लिए हिमाचल के शिक्षण संस्थान से 10वीं और 12वीं की परीक्षा पास करने वाले ही पात्र होंगे। बीपीएल श्रेणी और सामान्य श्रेणी के आर्थिक तौर पर कमजोर वर्ग के आरक्षण संबंधी विवाद के चलते हाईकोर्ट ने शिक्षकों की विभिन्न श्रेणियों की भर्ती पर बीते दिनों रोक लगाई थी।
विज्ञापन
अब हाईकोर्ट की तरफ से शिक्षा विभाग को भर्तियां करने को मंजूरी दे दी है। इसी कड़ी में प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने टीजीटी के करीब ढाई हजार पद भरने की तैयारी शुरू कर दी है। कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर की ओर से सीधी भर्ती की जाएगी। कोरोना वायरस को देखते हुए बैचवाइज भर्ती का जिला वार शेड्यूल जल्द जारी किया जाएगा।
विज्ञापन