{"_id":"5bf6632cbdec226eee1b8882","slug":"ban-on-plastic-basket-to-carry-prasad-for-bajreshwari-temple-kangra-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस मंदिर में प्लास्टिक की टोकरी में प्रसाद ले जाने पर लगेगा प्रतिबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस मंदिर में प्लास्टिक की टोकरी में प्रसाद ले जाने पर लगेगा प्रतिबंध
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांगड़ा
Updated Thu, 22 Nov 2018 01:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शक्तिपीठ बज्रेश्वरी देवी मंदिर आने वाले श्रद्धालु अब प्लास्टिक की टोकरियों में माता का प्रसाद नहीं ले जा सकेंगे। सूबे में सरकार की ओर से किए गए प्लास्टिक बैन को अमलीजामा पहनाते हुए कांगड़ा मंदिर प्रशासन ने इस मुहिम को और तेज कर दिया है।
विज्ञापन
दुकानदार अमूमन माता बज्रेश्वरी को चढ़ाया जाने वाला प्रसाद प्लास्टिक की छोटी बड़ी टोकरी में ही डाल कर देते हैं। मंदिर में इसे ले जाने दिया जाता है। अब प्रसाद प्लास्टिक की टोकरियों में नहीं ले जाया जा सकेगा।
विज्ञापन
प्लास्टिक की इन टोकरियों के बजाय श्रद्धालु बांस से बनी टोकरियों में माता को प्रसाद भेंट करेंगे। यह फैसला मंदिर ट्रस्ट की बैठक में लिया गया है। एसडीएम शशि पाल नेगी की अध्यक्षता में आयोजित मंदिर ट्रस्ट की बैठक में फैसला लिया गया कि इस मुहिम को अगले साल फरवरी में लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
इसके लिए मंदिर के दुकानदारों से गहन चर्चा के बाद और उनकी सहमति के अनुरूप फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि बांस की टोकरियां बनाने वालों से भी उन्होंने चर्चा की है। ये मुहिम उनकी आर्थिक प्रगति के मार्ग को भी प्रशस्त करेगी।