{"_id":"5d56d2608ebc3e89ab6b3b49","slug":"ban-on-fish-hunting-in-himachal-removed","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में मत्स्य आखेट पर लगा प्रतिबंध हटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में मत्स्य आखेट पर लगा प्रतिबंध हटा
Fri, 16 Aug 2019 09:27 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बिलासपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 16 Aug 2019 09:27 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल में मछली के शिकार पर लगा प्रतिबंध हटा लिया गया है। मत्स्य निदेशालय बिलासपुर में कार्यरत निदेशक सतपाल मेहता ने बताया कि मत्स्य आखेट पर प्रतिबंध हट गया है और गुरुवार शाम को ही मछुआरों ने जलाशयों में जाल लगा दिए थे।
विज्ञापन
पहले दिन शुक्रवार को प्रदेश में बाइस मीट्रिक टन मछली पकड़ी गई। पौंग डैम में सर्वाधिक 10 मीट्रिक टन और गोबिंद सागर जलाशय में 8.7 मीट्रिक टन मछली पकड़ी गई। जबकि रणजीत सागर डैम में 3.2 मीट्रिक टन, चमेरा डैम में दो से तीन क्विंटल और कोलडैम में ढाई क्विंटल मछली पकड़ी गई।
विज्ञापन