{"_id":"5828a1434f1c1b4304b37726","slug":"ban-on-donation-of-old-currency-notes-of-500-and-1000-rupee-in-chintpurni-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिंतपूर्णी मंदिर में पुराने 500-1000 रुपये के दान पर लगाई रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिंतपूर्णी मंदिर में पुराने 500-1000 रुपये के दान पर लगाई रोक
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Mon, 14 Nov 2016 10:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रसिद्ध शक्तिपीठ चिंतपूर्णी में अब पुरानी करेंसी के नोट दान करने पर पाबंदी लगा दी गई है। अब कोई भी श्रद्धालु मंदिर में पुरानी करेंसी के 500 व 1000 के नोट पर किसी तरह की पर्ची नहीं कटवा सकेंगे। दानपात्र में श्रद्धालु अपनी इच्छानुसार दान कर सकता है।
विज्ञापन
मंदिरों में कालेधन को सफेद करने के गोरखधंधे का मामला उजागर होने के बाद यह कदम उठाया गया है। उधर, चिंतपूर्णी मंदिर में कालेधन को सफेद करने के गोरखधंधे का ऑडियो क्लिप सामने आने के बाद एसडीएम अंब सुनील वर्मा जांच करते हैं।
विज्ञापन
एसडीएम सोमवार को जांच की रिपोर्ट उपायुक्त को सौंपेंगे। बता दें कि मामला सामने आने के बाद उपायुक्त एवं मंदिर आयुक्त ने चिंतपूर्णी मंदिर के सहायक और मंदिर अधिकारी को गणना से तत्काल प्रभाव से हटा दिया था, जिसकी जांच का जिम्मा एसडीएम अंब को सौंपा गया है।
विज्ञापन