फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Bamloi-Kanalog road not repaired even after one year

Shimla News: बैम्लोई-कनलोग सड़क एक साल बाद भी नहीं हुई दुरुस्त

Sat, 31 Aug 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Bamloi-Kanalog road not repaired even after one year
सैकड़ों लोगों को झेलनी पड़ रही परेशानी
विज्ञापन

सीपीडब्ल्यूडी ने अपनी जिम्मेदारी से झाड़ लियाा पल्ला : चौहान
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। बैम्लोई-कनलोग सड़क का मरम्मत कार्य एक साल से अधूरा पड़ा है और अभी छह महीने और लग सकते हैं। यह सड़क स्मार्ट सिटी के तहत केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्लयूडी) ने 2.2 करोड़ रुपये की लागत से बनाई थी।
भारी बारिश के चलते निर्माण के एक साल के भीतर ही पिछले साल अगस्त में इस सड़क का एक हिस्सा भूस्खलन के कारण ध्वस्त हो गया था। इसके बाद मेयर सुरेंद्र चौहान और स्थानीय लोगों ने मिलकर सड़क की मरम्मत कर इसे बहाल किया था। लेकिन इस साल फरवरी में फिर से सड़क का एक बड़ा हिस्सा खिसक गया। इसके बाद से अब तक बैम्लोई-कनलोग सड़क बंद पड़ी है। केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान भी इसी सड़क के साथ है। सड़क के बंद होने से कनलोग के सैकड़ों लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। अब इसकी मरम्मत का जिम्मा शिमला नगर निगम ने उठाया है। नगर निगम अब तक सड़क पर 30 लाख रुपये खर्च कर चुका है।
विज्ञापन


मेयर सुरेंद्र चौहान ने बताया कि नगर निगम शिमला ने मरम्मत कार्य में तेजी लाने के लिए हर संभव प्रयास किए हैं लेकिन इसके बावजूद काम को पूरा करने में और समय लगने की संभावना है। उन्होंने कहा कि नगर निगम ने अब तक 30 लाख रुपये खर्च कर दिए हैं, लेकिन सीपीडब्ल्यूडी ने अपनी जिम्मेदारी से पूरी तरह पल्ला झाड़ लिया है। हमारे पास संसाधनों की कमी है, लेकिन हम प्रयास कर रहे हैं कि मरम्मत कार्य जल्द पूरा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article