{"_id":"64d4d96f19a56e27450ddac6","slug":"balveer-verma-asked-who-is-buying-apples-outside-the-mandis-in-shimla-2023-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"HP Politics: बलवीर वर्मा बोले- मंत्री बताएं, मंडियों के बाहर सेब खरीदने वाले कौन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HP Politics: बलवीर वर्मा बोले- मंत्री बताएं, मंडियों के बाहर सेब खरीदने वाले कौन
Thu, 10 Aug 2023 06:07 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 10 Aug 2023 06:07 PM IST
सार
बलवीर वर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार के कृषि और बागवानी मंत्री बताएं कि मंडियों के बाहर से सेब खरीदने वाले लोग कौन हैं। इनकी लगातार शिकायतें एसडीएम और पुलिस को भी हो रही हैं, पर उनके ऊपर कार्रवाई इतनी तेज गति से होती नहीं दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता बलवीर वर्मा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता बलवीर वर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार के कृषि और बागवानी मंत्री बताएं कि मंडियों के बाहर से सेब खरीदने वाले लोग कौन हैं। इनकी लगातार शिकायतें एसडीएम और पुलिस को भी हो रही हैं, पर उनके ऊपर कार्रवाई इतनी तेज गति से होती नहीं दिखाई दे रही है। वर्मा ने कहा कि प्रदेश में ऐसा पहली बार हुआ है कि कभी आढ़ती और लदानी हड़ताल पर जा रहे हैं। बागवान बहुत परेशान हैं और कब मंडी बंद हो जाए, इसके डर की वजह से सेब बागवान चंडीगढ़, दिल्ली और मुंबई की ओर सेब बेचने के लिए पलायन कर रहे हैं। इसका हिमाचल प्रदेश को बहुत नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश में भारी बरसात के कारण बड़ी संख्या में सड़कें बंद हैं और लोगों का बड़ी तादाद में निजी नुकसान भी हुआ है। इस क्रम में प्रदेश सरकार की ओर से बागवानों को मंडियों में सेब भेजने और बेचने की दृष्टि से सरकार की ओर से काफी अड़चन डाली जा रही है। उन्होंने कहा कि हैरानी की बात यह है कि अब मंडियों के बाहर भी सेब खरीदा जा रहा है। पराला मंडी की बात ही कर लें तो हिमाचल प्रदेश की सबसे महत्वपूर्ण मंडी के बाहर ही सेब बेचने को प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने कहा कि कई बागवानों के पास पुरानी पेटियां भी पड़ी हैं और जगह-जगह यह तक नौबत आ गई है कि 28 किलो सेब की कीमत 24 किलो के हिसाब से मिल रही है। इसको लेकर सरकार को एक ठोस नीति बननी चाहिए। एचपीएमसी के खरीद केंद्र तो खुले हैं, पर उनकी हालत क्या है, यह सबको पता है।
विज्ञापन