{"_id":"69c532544b14af01af07ff25","slug":"baluganj-school-is-tangled-with-power-lines-endangering-children-shimla-news-c-19-sml1002-696289-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: बालूगंज स्कूल में बिजली तारों का जंजाल, खतरे में नौनिहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: बालूगंज स्कूल में बिजली तारों का जंजाल, खतरे में नौनिहाल
विज्ञापन
स्कूल प्रबंधन समिति ने की बोर्ड से की खंभे को हटाने की मांग, स्कूल भवन की खिड़की के पास गुजर रहे हैं बिजली तार
बारिश के समय बिजली तारों में होती रहती है स्पार्किंग
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बालूगंज में स्कूल के सामने गुजर रहे बिजली के तार बच्चों के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं। स्कूल प्रबंधन समिति का कहना है कि यह तार हादसे को न्यौता दे रहे हैं। बच्चे बिजली तारों की चपेट में आ सकते हैं।
स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों ने बताया कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बालूगंज के भवन के एक छोर पर बिजली का खंभा लगाया गया है। बिजली के तार स्कूल भवन की छत और खिड़की के बिल्कुल पास से गुजर रहे हैं। बच्चे आसानी से इन तार को छू सकते हैं जिससे करेंट लगने का खतरा है। बिजली और केबल का जंजाल स्कूल भवन के सामने से गुजर रहा है। एसएमसी सदस्यों का कहना है कि काफी समय से स्कूल में छात्र इस कारण परेशानी झेल रहे हैं। बारिश के समय में इससे खतरा अधिक बढ़ जाता है। हाल ही में बारिश के समय तारों में स्पार्किंग भी हुई थी। इस बिजली के खंभे को यहां से हटाया जाना चाहिए। स्कूल प्रबंधन को समय रहते इस विषय में उचित कदम उठाने चाहिए। इसकी वजह से यहां कोई अनहोनी होती है तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा।
विद्युत बोर्ड से करेंगे तार हटाने की मांग : राणा
एसएमसी प्रधान उपासना नाहर ने बताया कि मामला स्कूल प्रबंधन के ध्यान में कई बार ला चुके हैं कि इसको हटाने के लिए उचित कदम उठाए जाएं। वहीं स्कूल प्रधानाचार्य रेखा राणा ने बताया कि खंभा स्कूल की जमीन पर नहीं है, सड़क पर है लेकिन इसके तार स्कूल भवन के नजदीक से गुजर रहे हैं। विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर इसको यहां से हटाना जरूरी है। इस संबंध में जल्द ही स्कूल प्रबंधन विद्युत बोर्ड को अवगत करवाएगा।