{"_id":"1a21f66e96581825809c4e992ff0460b","slug":"bali-targets-former-cm-dhumal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'राजनीतिक अस्थिरता फैला रहे हैं धूमल'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'राजनीतिक अस्थिरता फैला रहे हैं धूमल'
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा
Updated Mon, 15 Sep 2014 07:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर में आई त्रासदी से पीड़ित लोगों की मदद को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग भी आगे आया है। जेएंडके सरकार ने गैस सिलेंडर की मदद के लिए विभाग को पत्र लिखा था। मंत्री जीएस बाली के निर्देशानुसार गैस सिलेंडर से भरा ट्रक सीएसआर (को-ऑपरेट सोशल काज) के तहत भेजा है।
विज्ञापन
उन्होंने अपनी आय से एक लाख 11 हजार रुपये का ड्राफ्ट भी जेएंडके सीएम रिलीफ फंड में भेजा है। सोमवार को कांगड़ा में पत्रकार वार्ता में बाली ने कहा कि नगरोटा बगवां और यूथ कांग्रेस के माध्यम से भी राहत राशि भेजी जाएगी। कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल प्रदेश में राजनीतिक अस्थिरता लाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
जनता ने कांग्रेस सरकार को पांच साल के लिए जनादेश दिया है। किसी के कहने से कुछ भी नहीं होगा। टांडा मेडिकल कॉलेज में बिजली और पानी की समस्या पर कहा कि मेडिकल कॉलेज में ऐसी शिकायतों के निवारण को वह जल्द मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप के लिए कहेंगे। रोजाना ऐसी कई शिकायतें मिल रही हैं।
विज्ञापन
रिसोर्स मोबलाइजेशन कमेटी ने पर्यटन निगम की जमीनों को पर्यटन के मकसद से डेवल्प करने के लिए 99 साल की लीज पर देने का प्रावधान बनाया है। इसके लिए खुली निविदाओं में लीज पर जमीन लेने वालों के लिए शर्तों में भी ढील दी जाएगी।
परिवहन पेंशनरों की समस्याओं के सवाल पर बाली ने कहा कि यूनियन के कुछ पदाधिकारी पेंशनरों को भटका रहे हैं। निगम ने इन्हीं कुछ महीनों में 104 करोड़ का रेवन्यू बढ़ाया है।