फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Balbir Singh won two gold medals in the Masters Athletics event.

Shimla News: बलबीर ने मास्टर्स एथलेटिक्स स्पर्धा में जीते दो स्वर्ण पदक

Thu, 05 Feb 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Balbir Singh won two gold medals in the Masters Athletics event.
नेशनल स्पर्धा में किया शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन

10 हजार मीटर दौड़ 40 मिनट 33 सेकंड में की पूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। एथलीट एवं युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के कोच बलबीर सिंह ने 46वीं नेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

उन्होंने दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीता है। यह प्रतियोगिता 28 जनवरी से एक फरवरी तक चंद्रशेखरन नायर स्टेडियम तिरुवनंतपुरम में हुई। इसमें बलवीर सिंह ने 10,000 मीटर दौड़ 40 मिनट 33 सेकंड में पूरी कर स्वर्ण पदक जीता। वहीं 5,000 मीटर दौड़ भी 19 मिनट 9 सेकंड में पूरी कर स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके अलावा उन्होंने 1,500 मीटर दौड़ 5 मिनट 5 सेकंड के साथ पूरी कर रजत पदक प्राप्त किया। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन अगस्त 2026 में दक्षिण कोरिया में होने वाले वर्ल्ड मास्टर्स गेम्स के लिए हुआ है। इन्हें अपनी आयु वर्ग में सर्वश्रेष्ठ एथलीट घोषित किया गया है। इससे पूर्व चेन्नई में आयोजित एशियन मास्टर्स गेम्स में भी बलबीर सिंह ने कई देशों के अनुभवी खिलाड़ियों के बीच प्रतिस्पर्धा करते हुए 5,000 मीटर में रजत पदक, 10,000 मीटर और 1,500 मीटर में कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। बलबीर सिंह युवा सेवाएं एवं खेल विभाग हिमाचल प्रदेश में एथलेटिक कोच के रूप में 20 से अधिक उभरते खिलाड़ियों को प्रशिक्षण प्रदान कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article