फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bail plea of 14 accused of attack on Bawa Hardeep Singh rejected

बावा पर हमले के 14 आरोपियों की जमानत याचिका खारिज, 11 गिरफ्तार

Sat, 06 Oct 2018 09:10 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, परवाणू (सोलन)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, परवाणू (सोलन) Updated Sat, 06 Oct 2018 09:10 AM IST
विज्ञापन
bail plea of 14 accused of attack on Bawa Hardeep Singh rejected

इंटक (संजीवा रेड्डी) प्रदेशाध्यक्ष बावा हरदीप सिंह पर 27 सितंबर को हुए जानलेवा हमले के बाद से फरार सभी 14 आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका शुक्रवार सुबह हाईकोर्ट ने खारिज कर दी। न्यायाधीश सुरेश्वर ठाकुर के समक्ष आरोपियों की जमानत याचिकाएं वापस ले ली।

विज्ञापन


परवाणू पुलिस की टीम ने गिरफ्तारी के लिए हाईकोर्ट के बाहर पूरा जाल बिछाया था, लेकिन आरोपी नहीं पहुंचे। शाम को पुलिस ने परवाणू से 11 को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को इन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


तीन आरोपी अभी फरार हैं। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह बावा का हाल जानने पीजीआई चंडीगढ़ पहुंचे। उन्होंने कहा कि हिमाचल में ऐसा पहली बार हुआ है कि दिनदहाड़े किसी नेता पर हमला करने के बाद आरोपी फरार हो जाते हैं।सरकार को इस घटना पर कड़ा संज्ञान लेना चाहिए। इससे पूर्व वीरवार देर शाम विधायक विक्रमादित्य ने भी बावा का हालचाल जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन



परवाणू में 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। हमले में 15 आरोपी हैं। भाजयुमो उपाध्यक्ष राकेश शर्मा को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है।
-वीरेंद्र चौहान, थाना प्रभारी परवाणू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed