फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bail petition rejected

Shimla News: चिट्टा तस्करी के दो मामलों में आरोपियों की जमानत याचिकाएं खारिज

Sun, 18 Oct 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
bail petition rejected
बालूगंज थाने के मामले में 10 ग्राम और रामपुर के मामले में 6 ग्राम हेरोइन हुई थी बरामद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। नशा तस्करी के दो अलग-अलग मामलों में अदालत ने आरोपियों की जमानत याचिकाएं खारिज कर दी हैं। दोनों मामलों में आरोपियों के कब्जे से चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया था। शिमला पुलिस की ओर से जमानत याचिकाओं का विरोध करते हुए अदालत में संबंधित तथ्यों और साक्ष्यों को प्रस्तुत किया गया। पहला मामला पुलिस थाना बालूगंज शिमला में दर्ज है। पुलिस ने 16 मई को एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 में प्राथमिकी दर्ज की थी। इस मामले में करसोग, जिला मंडी निवासी कौल राम के कब्जे से करीब 10 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया था। आरोपी की जमानत याचिका पर 17 अक्तूबर को विशेष न्यायाधीश (सीबीआई कोर्ट), शिमला की अदालत में सुनवाई हुई।

दूसरा मामला पुलिस थाना रामपुर थाना के अंतर्गत है। एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 में कार्रवाई में दर्ज इस मामले में पुलिस ने झाकड़ी निवासी राजा नेगी के कब्जे से छह ग्राम चिट्टा बरामद किया था। आरोपी की जमानत याचिका को विशेष न्यायाधीश-द्वितीय, किन्नौर स्थित रामपुर बुशहर की अदालत ने खारिज कर दिया है। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि दोनों मामलों में साक्ष्य आधारित जांच की गई और अदालत में जमानत याचिकाओं का प्रभावी विरोध किया गया। शिमला पुलिस ने स्पष्ट किया कि नशा तस्करी के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और आरोपियों के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed