फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bail of operator of fake medicine manufacturing company canceled

Solan News: नकली दवा तैयार करने वाली कंपनी के संचालक की जमानत रद्द

Sat, 25 Nov 2023 06:46 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी(सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी(सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 25 Nov 2023 06:46 PM IST
सार

औषधि नियंत्रण विभाग ने इसकी कंपनी को सीज कर उसे जांच में शामिल होने के लिए तीन दिन का समय दिया, लेकिन मुकेश सैणी शामिल नहीं हुआ। 

विज्ञापन
Bail of operator of fake medicine manufacturing company canceled
अदालत(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बद्दी में नकली दवा तैयार करने वाली कंपनी मेग्नाटैक इंटरप्राइजेज के संचालक मुकेश सैणी की उच्च न्यायालय ने अंतरिम जमानत रद्द कर दी। औषधि नियंत्रण विभाग ने अगस्त माह में लाखों रुपये की दवा पकड़ी थी। इसके बाद मुकेश सैणी फरार हो गया। औषधि नियंत्रण विभाग ने इसकी कंपनी को सीज कर उसे जांच में शामिल होने के लिए तीन दिन का समय दिया, लेकिन मुकेश सैणी शामिल नहीं हुआ।

विज्ञापन


उसके बाद सेशन कोर्ट ने भी उसकी जमानत को रद्द कर दिया। सेशन कोर्ट से जमानत रद्द होने के बाद मुकेश ने उच्च न्यायालय से जमानत के लिए याचिका दायर की। उच्च न्यायालय ने उसे विभाग की जांच में शामिल होने की शर्त पर अंतरिम जमानत दी। विभाग ने इस मामले की जांच की और इसकी रिपोर्ट न्यायालय में पेश की। इस पर उच्च न्यायालय ने मुकेश सैणी की जमानत को रद कर दिया। राज्य दवा नियंत्रक नवनीत मरवाह ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed