फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bag free day on saturday in govt schools of himachal

सरकारी स्कूलों में इस दिन बैग फ्री डे, बिना बस्ते के आएंगे विद्यार्थी

Sat, 26 May 2018 11:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Sat, 26 May 2018 11:23 AM IST
विज्ञापन
bag free day on saturday in govt schools of himachal

हिमाचल के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को इस दिन बस्ते नहीं लाने पड़ेंगे।  प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में शनिवार को विद्यार्थी बिना बस्ते के आएंगे। महीने के चौथे शनिवार को हिमाचल सरकार ने बैग फ्री डे के तौर पर मनाने की घोषणा की है। मई महीने से प्रदेश में यह नई व्यवस्था शुरू होने जा रही है।

विज्ञापन


शनिवार सुबह रोजाना की तरह स्कूलों में प्रार्थना होगी। इसके बाद चित्रकला प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता के बाद लंच होगा। इसके बाद खेलकूद गतिविधियां होंगी। अंत में सफाई अभियान चलाया जाएगा। सफाई अभियान में एसएमसी की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाएगी। 

विज्ञापन

बैग फ्री डे के लिए महीने के चौथे शनिवार को चुना

bag free day on saturday in govt schools of himachal

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने पहले बजट भाषण में महीने का एक दिन बैग फ्री करने की घोषणा की थी। इसी कड़ी में शिक्षा निदेशालय बैग फ्री डे के लिए महीने के चौथे शनिवार को चुना है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशक मनमोहन शर्मा ने बताया कि सरकार के आदेशानुसार बैग फ्री डे तय कर लिया है।

मई महीने से इसकी शुरुआत की जा रही है। सभी जिला उपनिदेशकों को इस नई व्यवस्था को लागू करने के आदेश जारी कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि स्कूली विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए बैग फ्री डे योजना शुरू की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed