{"_id":"347934553bb1cb9b379e8a2b2b8be91e","slug":"badminton-championship-at-shimla-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैडमिंटन चैंपियनशिप आज से, करें पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैडमिंटन चैंपियनशिप आज से, करें पंजीकरण
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 17 Oct 2014 09:09 AM IST
विज्ञापन
जिला बैडमिंटन एसोसियेशन की ओर से मास्टर्ज पुरुष एवं महिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन 17 से 19 अक्तूबर तक इंदिरागांधी खेल परिसर में किया जाएगा।
विज्ञापन
यह जानकारी एसोसिएशन अध्यक्ष उपायुक्त शिमला दिनेश मल्होत्रा ने बताया कि प्रदेश स्तर पर यह अपने तरह का पहला आयोजन होगा। चैंपियनशिप में 35 वर्ष आयु से अधिक के महिला और पुरुष हिस्सा ले सकेंगे।
विज्ञापन
प्रतियोगिता 17 अक्तूबर को सुबह 11 बजे शुरू होगी। प्रवेश शुल्क इंदिरा गांधी खेल परिसर में 16 अक्तूबर को शाम 5 बजे तक जमा करवाया जा सकेगा।
इसके बाद प्रवेश शुल्क नहीं लिया जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि प्रतियोगिता में कई कड़े मुकाबले देखने को मिलेंगे।