फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Baddi University Students Developed the App Without Internet Chat, Video Calls

व्हाट्सएप को टक्कर देगा ये एप, बिना इंटरनेट करें चैट, वीडियो कॉल

Thu, 03 Mar 2016 06:15 PM IST
Updated Thu, 03 Mar 2016 06:15 PM IST
विज्ञापन
Baddi University Students Developed the App Without Internet Chat, Video Calls

व्हाट्सएप की लोकप्रियता से प्रभावित होकर बद्दी यूनिवर्सिटी ने भी इस दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। यूनिवर्सिटी के छात्रों ने व्हाट्सएप जैसे पॉपुलर एंड्रॉयड एप्लीकेशन को टक्कर देने वाला कॉइन नाम से एक एंड्रॉयड एप्लीकेशन लांच किया है। इसकी खूबी यह है कि इसको चलाने के लिए इंटरनेट की जरूरत नहीं होगी। बिना इंटरनेट के भी इस एप के माध्यम से चैट कर सकेंगे।

विज्ञापन


ऑडियो और वीडियो कॉल भी कर सकेंगे। एप बनाने वाले डॉ. अजय गोयल ने बताया कि इंटरा नेटवर्क के माध्यम से यह सुविधा चालू होगी। यूनिवर्सिटी में लगे सर्वर और अन्य राउटर के माध्यम से इसे ऑपरेट करेंगे। यूनिवर्सिटी परिसर में मौजूद सभी लोग इस एप के माध्यम से कनेक्ट हो सकेंगे और निशुल्क आपस में चैट तथा कॉल कर सकेंगे।
विज्ञापन

कामर्शियल इस्तेमाल के लिए जल्द करेंगे लांच

Baddi University Students Developed the App Without Internet Chat, Video Calls

इसे जल्द कामर्शियल इस्तेमाल के लिए लांच किया जाएगा। डॉ. गोयल ने कहा कि डिजिटल इंडिया मिशन के लिए यह एप कारगर साबित होगा। यह एप लैपटॉप से लैपटॉप और मोबाइल टू मोबाइल चैट के लिए उपयोगी साबित होगा। यूनिवर्सिटी में इस एप की लांचिंग कुलाधिपति प्रदीप श्रीवास्तव ने की है।

उनके साथ यूनिवर्सिटी के सेक्रेटरी गवर्निंग बॉडी गौरव झुनझुनवाला, वीसी डॉ. शक्ति कुमार मौजूद रहे। ये रहे टीम में शामिल: इस एप को बनाने में टीम प्रभारी डॉ. अजय गोयल, अमन कौशिक, अनूप, चिराग और अंकित ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। टीम ने करीब छह महीनों तक इस प्रोजेक्ट पर काम किया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed