फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Baddi fire incident: Fire started due to spark falling on chemical drum while cutting shed, work stopped

Baddi fire incident: शेड काटते समय केमिकल के ड्रम पर गिरी चिंगारी से लगी आग, काम रोका

Sat, 10 Feb 2024 10:25 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 10 Feb 2024 10:25 PM IST
सार

पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी जब कट्टर से शेड काट रहे थे तो एक चिंगारी केमिकल के ड्रम पर जा गिरी, इससे आग भड़क गई।

विज्ञापन
Baddi fire incident: Fire started due to spark falling on chemical drum while cutting shed, work stopped
परफ्यूम फैक्टरी में फिर से आग सुलग गई - फोटो : संवाद

विस्तार

 झाड़माजरी की परफ्यूम फैक्टरी में आठ दिन बाद फिर से आग सुलग गई। दरअसल, प्रदूषण विभाग की देखरेख में शनिवार को सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट की सहायता से परफ्यूम कंपनी में ड्रम उठाने का काम चल रहा था। वहीं, पीडब्ल्यूडी कर्मचारी शेड को निकालने का काम कर रहे थे। दोपहर 2:30 बजे पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी जब कट्टर से शेड काट रहे थे तो एक चिंगारी केमिकल के ड्रम पर जा गिरी, इससे आग भड़क गई। आग लगने के बाद हड़कंप मच गया और कर्मचारी वहां से तुरंत हट गए। अग्निशमन और एसडीआरएफ के कर्मचारियों ने समय पर आग पर काबू पा लिया। आग लगने के बाद एसपी बद्दी ने काम रोकने के आदेश दे दिए।

विज्ञापन


पुलिस जिला बद्दी की एसपी इल्मा अफरोज ने एएसपी अशोक कुमार के साथ माैके का दौरा किया। एसपी ने निरीक्षण करने के बाद काम रोक दिया। उद्योग में केमिकल इतना ज्वलनशील है कि हल्की सी लापरवाही से बड़ा हादसा हो सकता है। एएसपी अशोक कुमार ने बताया कि जब तक आग पूरी तरह से बुझ नहीं जाती, तब तक काम बंद कर दिया गया है। आग ठंडी होने के बाद ही शेड तोड़ने और ड्रम निकालने के कार्य को दोबारा शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed