फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News in Hindi: Baddi company sanitizer supply record given to himachal vigilance bureau

बद्दी की एक फर्म ने विजिलेंस को दिया सैनिटाइजर सप्लाई का रिकॉर्ड

Fri, 05 Jun 2020 03:19 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 05 Jun 2020 03:19 PM IST
विज्ञापन
Shimla News in Hindi: Baddi company sanitizer supply record given to himachal vigilance bureau
सांकेतिक तस्वीर

सचिवालय में हुए सैनिटाइजर घोटाले की जांच कर रही विजिलेंस ने सैनिटाइजर सप्लाई करने वाली दो कंपनियों से रिकॉर्ड मांगा है। इनमें एक कंपनी ने रिकॉर्ड दे दिया है, जबकि दूसरी कंपनी अभी ब्योरा उपलब्ध करवाएगी। बद्दी स्थित कंपनियों से सप्लायर ने बिचौलिये की मदद से सचिवालय में सैनिटाइजर सप्लाई किए और सप्लाई के दौरान ही सचिवालय के कर्मियों की मदद से उसमें लिखे गए दामों में छेड़छाड़ की।

विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि कंपनी से सप्लाई ऑर्डर से लेकर सप्लाई रेट और सप्लाई के दौरान हुई पेमेंट का ब्योरा मांगा है। लॉकडाउन और रेड जोन की वजह से विजिलेंस की टीम बद्दी नहीं जा पा रही थी। लॉकडाउन खुलने के बाद कंपनियों को रिकॉर्ड उपलब्ध कराने के लिए कहा गया। इसमें एक कंपनी ने रिकॉर्ड उपलब्ध करवा दिया है। माना जा रहा है कि अगले हफ्ते ब्यूरो की एक टीम ब्योरा लेने के लिए जाएगी। इसके बाद ब्यूरो अपनी जांच को आगे बढ़ाएगा।
विज्ञापन


बता दें, ब्यूरो ने अब तक की जांच में सचिवालय से सीसीटीवी फुटेज के अलावा सचिवालय प्रशासन विभाग की संबंधित शाखा से घोटाले से संबंधित दस्तावेज जब्त कर लिए थे। इसके बाद भाजपा नेता से लेकर नामजद आरोपी व सप्लायर के अलावा सुपरिंटेंडेंट, डीलिंग हेड व अन्य कर्मियों से पूछताछ की है। जल्द ही ब्यूरो इस मामले में कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed