{"_id":"5c29cd66bdec2256cb7247f8","slug":"baby-kit-to-new-born-infants-in-himachal-govt-hospitals","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनवरी से नवजात शिशुओं को मिलेगी बेबी किट, सीएम करेंगे योजना का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनवरी से नवजात शिशुओं को मिलेगी बेबी किट, सीएम करेंगे योजना का शुभारंभ
Mon, 31 Dec 2018 01:34 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 31 Dec 2018 01:34 PM IST
विज्ञापन
जनवरी 2019 में नवजात शिशुओं को अस्पतालों में बेबी किट मिलनी शुरू हो जाएंगी। स्वास्थ्य विभाग ने टेंडर फाइल कर दिया है। अधिकारियों ने स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को नवागंतुक किट में शामिल वस्तुओं को दिखाया। अब स्वास्थ्य विभाग मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से इस योजना का शुभारंभ कराने जा रहा है।
विज्ञापन
बेबी किट में मच्छरदानी, बेबी पाउडर, क्रीम, तौलिया, बेबी कंबल आदि 13 वस्तुएं शामिल होंगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बजट भाषण में इसकी घोषणा की थी। इस योजना पर सरकार ने 15 करोड़ रुपये खर्च करने का प्रावधान किया है। हर वर्ष सरकार हिमाचल के करीब 1 लाख नवजात को यह किट उपलब्ध कराएगी।
विज्ञापन
इसके अलावा किट में माताओं के लिए टूथ ब्रश और बैसलीन भी होगी। कुल मिलाकर यह कीट 1500 रुपये की होगी। गौरतलब है कि पहले डिलीवरी पर माताओं को 700 रुपये की राशि दी जाती थी, अब सरकार ने मुख्यमंत्री आशीर्वाद योजना के तहत किट देने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने कहा कि टेंडर फाइनल कर दिया है, नए साल में प्रदेश सरकार इस योजना को शुरू करने जा रही है। इसमें हजारों शिशुओं और माताएं लाभान्वित होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने हिमाचल में स्वास्थ्य संबंधित अनेकों योजनाएं शुरू की है। इसमें निशुल्क दवा नीति, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य देखभाल योजना आदि अन्य योजनाएं शुरू की हैं।