फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Baby care kit will be distributed to newborn in hospital of himachal

हिमाचल में शुरू हुई ये योजना, प्रसूता के नवजात को मिलेगी बेबी केयर किट

Sun, 17 Feb 2019 12:58 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 17 Feb 2019 12:58 PM IST
विज्ञापन
Baby care kit will be distributed to newborn in hospital of himachal

प्रदेश के मातृ एवं शिशु कमला नेहरू अस्पताल में शनिवार को प्रदेश सरकार ने अटल आशीर्वाद योजना के तहत बेबी केयर किट देकर योजना का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने डिलीवरी के बाद वार्ड में दाखिल प्रसूता महिलाओं को यह किट दी।

विज्ञापन


किट में नवजात के लिए 12 तरह का उपयोगी सामान भी मुहैया करवाया। जन्म के समय के बाद मां और नवजात शिशुओं के लिए यह चीजें महत्वपूर्ण साबित होगी। केएनएच से अटल आशीर्वाद योजना के तहत बेबी केयर किट नवजात शिशुओं को बांटी जाएंगी।
विज्ञापन


सरकार का दावा है कि सरकारी स्वास्थ्य संस्थान व निजी अस्पतालों में यह किट मुफ्त में मुहैया करवाई जाएगी। कमला नेहरू अस्पताल में रोजाना औसतन 20 से 25 के करीब महिलाओं की डिलीवरी होती है। रोजाना महिलाओं के बच्चों को यह किट मुफ्त दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह दावा किया है कि बच्चों को संक्रमण से बचाने के लिए हैंड सेनिटाइजर दिया गया है। नवजात की माताओं के लिए ब्रश, टूथ पेस्ट, नहाने के साबुन के अलावा वैसलीन दी जाएगी।

उधर, स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि एक छत के नीचे राज्य के लोगों को सर्वोत्तम स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करवाई जाएंगी।

किट में ये बारह होंगी चीजें

- टूथ ब्रश, टूथ पेस्ट, नहाने का साबुन और महिलाओं के लिए वैसलीन
- नवजात के लिए लंबी आस्तीन के साथ पोशाक पर एक टुकड़ा
- नवजात के लिए बनियान के दो पीस
- मलमल के कपड़े 
- दस्ताने और बूटी
- बेबी मसाज ऑयल
- बेबी टावल
- बेबी क्लोथ नेपीज
- हैंड सेनीटाइजर बोतल
- बेबी मच्छरदानी
- ओढ़ने के लिए कंबल
- खड़खड़ खिलौना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed