फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   baboon interesting story

बच्चे के खातिर लंगूर ने दांव पर लगा दी जान

Sun, 27 Sep 2015 10:34 PM IST
Updated Sun, 27 Sep 2015 10:34 PM IST
विज्ञापन
baboon interesting story

बच्चे को मुश्किल में देखा और लगा दी एक लंबी छलांग। मां के दिल ने ये भी नहीं देखा इस छलांग में उसकी जान तक जा सकती है। कुछ ऐसा ही दृश्य नजर आया कमला नेहरू अस्पताल के पास। जहां एक मादा लंगूर अपने छोटे से बच्चे को बचाने के लिए देवदार के ऊंचे पेड़ से एक लंबी छलांग लगाने के चक्कर में घायल हो गई। मादा लंगूर बच्चे के पास तो पहुंच गई लेकिन जमीन से टकराकर वहीं गिर पड़ी। बेसुध पड़ी मादा लंगूर को घायल अवस्था में इलाज के लिए टुटीकंडी वन विभाग के रेस्क्यू सेंटर ले जाया गया।

विज्ञापन


घटना शनिवार सुबह करीब 11 बजे की है। कुछ लोग कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के विश्राम गृह के सामने से अस्पताल की ओर जा रहे थे। वहां लंगूर का एक छोटा बच्चा लोगों को देखकर चिल्लाने लगा। ऊपर पेड़ पर बैठी मादा लंगूर ने जब बच्चे के चीखने की आवाजें सुनी तो वही बच्चे को किसी खतरे में समझकर उसने एक लंबी छलांग लगा दी। संतुलन खो जाने से वो विश्राम गृह की सीढ़ियों पर गिर गईं। इसके बाद वह हिलने में असमर्थ हो गई।

विज्ञापन

घायल मादा लंगूर की हालत गंभीर : डीएफओ

baboon interesting story

गिरने के बाद उसका बच्चा भी उसके साथ बैठा रहा लेकिन इसी बीच लोगों का हुजूम देखकर उसका बच्चा वहां से भागकर पेड़ पर चढ़ गया। सड़क से गुजर रहे लोगों ने तुरंत इस घटना की सूचना वन विभाग को दी और कुछ लोग घायल मादा को अपनी बोतल से पानी पिलाने लगे। कुछ लोग अपने बैग से केले निकालकर उसे खिलाने लगे।

करीब 30 मिनट के भीतर रेस्क्यू सेंटर से तीन कर्मियों का दल वाहन में पिंजरे को लेकर मौके पर पहुंचा और घायल मादा को पिंजरे में डालकर वन विभाग के रेस्क्यू सेंटर टुटीकंडी ले गया। वन्य प्राणी प्रभाग के डीएफओ सतीश गुप्ता ने बताया कि घायल मादा लंगूर को उपचार के लिए रेस्क्यू सेंटर में रखा है। घायल की हालत गंभीर है। उसे अंदरूनी चोटें आई हैं, उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed