फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Babita of Hindi department winner in speech competition

Shimla News: भाषण प्रतियोगिता में हिंदी विभाग की बबीता विजेता

Wed, 12 Mar 2025 11:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Mar 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Babita of Hindi department winner in speech competition
एचपीयू में स्पर्धाओं का आयोजन
विज्ञापन

काव्य संगोष्ठी में लक्षित शर्मा रहे प्रथम
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) में लोक प्रशासन विभाग, डीन छात्र कल्याण कार्यालय और छात्र केंद्रीय संघ (एससीए) के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर लैंगिक संवेदनशीलता विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में हिंदी विभाग की बबीता ने पहला, मनोविज्ञान विभाग की हिमांशी ने दूसरा और विधि विभाग की नाजिया अंजुम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

विधि विभाग की अदिति गुप्ता को सांत्वना पुरस्कार मिला। काव्य संगोष्ठी में लक्षित शर्मा पहले, सरोज चौहान दूसरे, एमबीए द्वितीय वर्ष की ऋषिका तीसरे स्थान पर रहीं। विधि विभाग की सानिध्य शर्मा को सांत्वना पुरस्कार मिला। स्किट प्रतियोगिता मेें हिंदी विभाग ने पहला, अंग्रेजी विभाग ने दूसरा और लोक प्रशासन विभाग ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंग्रेजी विभाग के तरुण को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन


समारोह में डीन प्लानिंग एवं टीचिंग मैटर्स प्रो. जेएस धीमान ने विजेताओं को बधाई दी। कार्यक्रम में डॉ. मुनीश धौल्टा, प्रो. ममता मोक्टा, डॉ. सपना शर्मा, डॉ. कुसुम आजाद, डॉ. मीरा चौहान, डॉ. रजिया सुल्तान, एससीए अध्यक्ष श्रेया, मुख्य वार्डन प्रो. आरएल जिंटा, अतिरिक्त मुख्य वार्डन डॉ. दीपाली धौल और अधिकारी संघ की अध्यक्ष सुदर्शन भंडारी भी उपस्थित रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article