फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Baba Hardeep Singh attacker reached the high court before the arrest of the police

पुलिस की गिरफ्त से पहले हाईकोर्ट पहुंचे बावा हरदीप सिंह के हमलावर

Wed, 03 Oct 2018 09:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, परवाणू (सोलन)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, परवाणू (सोलन) Updated Wed, 03 Oct 2018 09:47 AM IST
विज्ञापन
Baba Hardeep Singh attacker reached the high court before the arrest of the police

इंटक प्रदेशाध्यक्ष बावा हरदीप सिंह के हमलावरों को गिरफ्तार करने में पुलिस नाकाम रही है। जिन आरोपियों की धरपकड़ में पुलिस ने परवाणू और दूसरी जगहों पर अभियान चला रखा था, वे हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत लेने में कामयाब रहे हैं।

विज्ञापन


27 सितंबर को हुई इस घटना के बाद ये आरोपी किन ठिकानों पर छिपे थे, अब यह भी पुलिस के लिए बड़ी पहेली बन गया है। गौरतलब है कि 27 सितंबर को अपने घर से यूनियन कार्यालय आ रहे इंटक प्रदेशाध्यक्ष बावा हरदीप सिंह पर घात लगाकर बैठे एक दर्जन से ज्यादा लोगों ने हमला कर दिया था।
विज्ञापन


हमले में बावा हरदीप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिनका उपचार पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा है। इस हमले के बाद पुलिस ने 14 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था, लेकिन इनमें सिर्फ एक ही आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर पाई है, जबकि हमले वाले दिन मुख्य आरोपी माने जा रहे प्रमोद शर्मा ने
विज्ञापन
विज्ञापन


बाकायदा मीडिया को बयान देकर खुद के शिमला में होने की बात कही थी। मीडिया में उनके बयान छपे भी। अब सभी आरोपियों ने हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत हासिल कर ली है, जबकि पुलिस जमानत से पहले आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई।  

इनको मिली जमानत  

Baba Hardeep Singh attacker reached the high court before the arrest of the police

हाईकोर्ट से जमानत हासिल करने वालों में प्रमोद शर्मा पुत्र अमरनाथ, रूबल शर्मा पुत्र जगदीश शर्मा, सुरेश शर्मा पुत्र देवीदत्त, उमेश शर्मा पुत्र राजेंद्र शर्मा, विक्रम शर्मा पुत्र ओम प्रकाश शर्मा, अशोक कुमार पुत्र नारायण दत्त, मनोज कुमार पुत्र जमना प्रसाद, राजेंद्र पुत्र शेर सिंह, संजीव कुमार पुत्र अमरदेव, शिव कुमार पुत्र अमरनाथ, संजय पुत्र रांझी राम, गोपाल दत्त पुत्र जगदीश चंद, पिंकू शर्मा पुत्र अमरनाथ शामिल हैं।

इन सभी आरोपियों को पांच अक्तूबर तक जमानत मिली है जिसके बाद ये दोबारा हाईकोर्ट में पेश होंगे। उधर, विरेंद्र चौहान ने मामले से जुड़े आरोपियों को हाईकोर्ट से जमानत मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने सभी आरोपियों को पकड़ने का भरसक प्रयास किया है। इस मामले में इकलौती गिरफ्तारी राकेश शर्मा (दिशू) की हुई है। उसे पुलिस ने सोमवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस अब चार अक्तूबर को दोबारा से राकेश शर्मा को कोर्ट में पेश करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed