सिरमौर: माइनस तीन डिग्री तापमान में तपस्या में लीन हुए बाबा
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिपुरधार/नौहराधार (सिरमौर)
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 27 Jan 2022 09:35 PM IST
सार
बाबा का नाम विश्वनंद बताया जा रहा है। बाबा मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले हैं। बाबा नौहराधार स्थित शिव मंदिर में पुजारी हैं। वह चौरास के समीप खिलग में जंगल में बनी कुटिया में रह रहे हैं। चौरास गांव की महिला शकुंतला ने बताया कि बाबा पिछले तीन दिन से बर्फ के बीच तपस्या कर रहे हैं।
विज्ञापन
माइनस तीन डिग्री तापमान में तपस्या में लीन हुए बाबा।
- फोटो : संवाद