फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ayushmann khurrana in manmarziyan shooting.

मनमर्जियां की शूटिंग में ऐसे दिखे आयुष्मान

Wed, 24 Feb 2016 11:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 24 Feb 2016 11:39 AM IST
विज्ञापन
ayushmann khurrana in manmarziyan shooting.

फिल्म मनमर्जियां की शूटिंग रिज पर की गई। इस दौरान अभिनेता आयुष्मान खुराना और अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने हिमाचली परिधानों में शॉट दिए। पिछले कुछ दिनों से शिमला में फिल्म मनमर्जियां की शूटिंग चल रही है। फिल्म में दोनों पति पत्नी का किरदार निभा रहे हैं।

विज्ञापन

ayushmann khurrana
विज्ञापन

दोनों ने फिल्म में पहाड़ी परिधान पहन रखे थे। शूटिंग देख रहे लोगों ने अभिनेता और अभिनेत्री द्वारा फिल्माए गए दृश्यों का आनंद लिया। शूटिंग खत्म होने के बाद दोनों अभिनेता और अभिनेत्री ने रिज मैदान और मालरोड पर घूमकर खूब लुत्फ उठाया। इस दौरान अभिनेता आयुष्मान ने अपने फैन्स के साथ सेल्फी भी खींची।
विज्ञापन
विज्ञापन

ayushmann khurrana
कुछ देर मालरोड और रिज का लुत्फ उठाने के बाद दोनों वापस चौड़ा मैदान स्थित ब्रिटिश रिजार्ट चले गए।। शिमला में बुधवार को अंतिम दिन मनमर्जियां फिल्म के दृश्य फिल्माए जाएंगे, वीरवार को पूरी टीम वापिस लौट जाएगी।

आसान नहीं एक्टिंग की फील्ड- एक्टिंग की फील्ड आसान नहीं है। फिल्म इंडस्ट्री में काम के लिए बार-बार धक्के खाने पड़ते हैं। प्रोड्यूसर और डायरेक्टर की ना का मतलब हां होता है। लेकिन निराश होकर पीछे नहीं हटना चाहिए। यह कहना है बंगला फिल्मों के सुपरस्टार, कॉमेडियन एवं गायक कलाकार खराज मुखर्जी का।
director

वह आजकल पर्यटन नगरी कसौली की वादियों मे बंगाली फिल्म ‘अन्तर्लीन’ की शूटिंग के सिलसिले में पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि वह हर किरदार को बड़ी संजीदगी और लग्न के साथ करते हैं और उसका फल उन्हें जरूर मिलता है। कहा कि फिल्म में वह मर्डर मिस्ट्री को एक इंवेस्टिगेटिव अधिकारी के रोल में सुलझाते नजर आएंगे।

फिल्म में उनके साथ काम कर रहे हिमाचली कलाकारों में अभिनय की प्रतिभा बेहतरीन है। वहीं हिमाचल के बिलासपुर के कुलभषण चब्बा फिल्म में थाना प्रभारी का दमदार अभिनय कर रहे हैं। उनके बार में खराज का कहना है कि बंगला मूवी में कलाकारों के साथ अडजस्ट करना, लेकिन दृढ़ इच्छा हो तो कुछ भी हो सकता है।

उमंग भटनागर के गीत ने मचाया धमाल- पांवटा के उभरते युवा सिंगर उमंग भटनागर और रुड़की के देवांश का गीत इन दिनों यू-ट्यूब पर धमाल मचा रहा है। युवाओं के लिए रिमिक्स सांग पसंदीदा गीत बन रहा है। कहानी अनकही गीत में दो उभरते युवा फनकारों ने आवाज दी है।
umang
पांवटा के देवीनगर निवासी उमंग के पिता पंकज भटनागर ने कहा कि लेबल एंड प्रोडक्शन मिनोक्स इंटरटेनमेंट में युवाओं ने बेहतरीन गीत रिकार्ड करवाया है। इसमें युवाओं के पसंदीदा क्लासिकल व रैप सांग रिमिक्स किया जा रहा है। यू ट्यूब पर नए गीत को खूब पसंद किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed