{"_id":"627d49e4a8c1185db63d67e0","slug":"ayush-sharma-said-a-film-will-be-made-on-the-life-of-pandit-sukhram-with-the-help-of-salman-khan","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी: आयुष शर्मा बोले-सलमान खान की मदद से पंडित सुखराम के जीवन पर बनेगी फिल्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी: आयुष शर्मा बोले-सलमान खान की मदद से पंडित सुखराम के जीवन पर बनेगी फिल्म
Fri, 13 May 2022 05:00 AM IST
Krishan Singh
त्रिपुरारी सांख्यान/ हरदेव हरि, संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
त्रिपुरारी सांख्यान/ हरदेव हरि, संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 13 May 2022 05:00 AM IST
सार
संचार क्रांति लाने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम के जीवन पर फिल्म बनेगी। गुरुवार को अपने दादा की शवयात्रा में शामिल होने के बाद आयुष शर्मा ने यह जानकारी दी है।
विज्ञापन
दादा के अंतिम संस्कार में आश्रय व आयुष शर्मा।
- फोटो : संवाद
विस्तार
देश और प्रदेश में संचार क्रांति लाने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम के जीवन पर फिल्म बनेगी। कहानी उनके राजनीतिक जीवन और देश में संचार क्रांति लाने पर आधारित होगी। जल्द ही इस फिल्म पर उनके पोते बॉलीवुड अभिनेता आयुष शर्मा सलमान खान की मदद से काम शुरू करेंगे। गुरुवार को अपने दादा की शवयात्रा में शामिल होने के बाद आयुष शर्मा ने यह जानकारी दी है। आयुष के साथ उनकी पत्नी और सलमान खान की बहन अर्पिता भी मौजूद रहीं। आयुष ने कहा कि उनके दादा एक राजनीतिज्ञ ही नहीं बल्कि देश में संचार क्रांति लाने वाले व्यक्ति थे।
विज्ञापन
उनका पूरा जीवन देश, प्रदेश और मंडी के विकास के लिए गुजारा है। उनके राजनीतिक जीवन से तो सभी परिचित हैं, लेकिन संचार क्रांति से नई पीढ़ी को अवगत करवाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि दादा को को सच्ची श्रद्धांजलि देने के लिए उनके जीवन पर फिल्म बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि इस फिल्म के माध्यम से देश और प्रदेश की नई पीढ़ी को पता चलेगा कि मंडी जिला के छोटे से स्थान कोटली के पंडित सुखराम ने किस प्रकार से देश में संचार क्रांति ला दी थी।
विज्ञापन