फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   AYUSH policy implemented in Himachal, Ayurveda system will treat patients

हिमाचल में आयुष नीति लागू, आयुर्वेद पद्धति से होगा मरीजों का उपचार

Sat, 11 Jan 2020 11:44 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 11 Jan 2020 11:44 AM IST
विज्ञापन
AYUSH policy implemented in Himachal, Ayurveda system will treat patients
सांकेतिक तस्वीर

प्रदेश सरकार ने आयुर्वेद पद्धति से मरीजों का उपचार करने के लिए आयुष नीति लागू की है। कैबिनेट से मंजूरी के बाद सरकार ने इसकी अधिसूचना जारी की। अब निवेशक हिमाचल में आयुष नीति के तहत आयुष थैरेपी यूनिट स्थापित कर सकेंगे। हिमाचल में पहली बार इस नीति को लागू किया गया है। सरकार की योजना के मुताबिक आयुष थैरेपी यूनिट स्थापित करने को पूंजी सब्सिडी पर 25 फीसदी का प्रावधान किया है, जो अधिकतम एक करोड़ तक हो सकता है।

विज्ञापन


इसमें भूमि पर किया खर्च शामिल नहीं होगा। ऋण पर चार फीसदी ब्याज दिया जाएगा। यह प्रति वर्ष अधिकतम 15 लाख होगा। निवेशक इस नीति के तहत 10 सेक्टरों में निवेश कर सकते हैं। इसमें आयुष हेल्थ सेक्टर, आयुष मेडिसिटी, आयुष हॉस्पिटल, आयुष योगा और मेडिटेशन सेंटर, आयुष फार्मास्युटिकल, शिक्षण संस्थान, कल्टीवेशन और मेडिकल प्लांट शामिल होंगे।
विज्ञापन


इन सभी में निवेशकों को अलग-अलग इन्सेंटिव दिया जाएगा। आयुष अस्पतालों और औषधालयों को स्तरोन्नत किया जाएगा। नीति का प्रमुख उद्देश्य द्वितीय एवं तृतीय स्तर पर आयुष चिकित्सा पद्धति को स्तरोन्नत एवं सुदृढ़ कर रोगियों को आयुर्वेद स्वास्थ्य केंद्रों में उचित सुविधाएं मुहैया करवाना है। इनमें चयनित परियोजनाओं में लीज रेंट और स्टांप ड्यूटी में छूट दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
आयुष नीति लागू होने से प्रदेश में लोगों को बेहतर आयुर्वेद सेवाएं मिलेंगी। हेल्थ टूरिज्म को भी बढ़ावा मिलेगा। उद्यमियों को निवेश के लिए आकर्षित करने के लिए सरकार ने पॉलिसी में कई तरह के प्रोत्साहन दिए हैं। चार फीसदी ब्याज पर लोन, स्टेट जीएसटी में भी 7 सालों तक 75 फीसदी रिटर्न की सुविधा जैसी छूट दी गई है, ताकि ज्यादा से ज्यादा निवेशक हिमाचल आएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed