फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Ayurvedic doctor reached to hospital after being drunk

नशे में धुत्त होकर अस्पताल पहुंच गया आयुर्वेदिक डॉक्टर, फिर ये हुआ

Fri, 08 Dec 2017 05:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Fri, 08 Dec 2017 05:39 PM IST
विज्ञापन
Ayurvedic doctor reached to hospital after being drunk

जिला आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर का चिकित्सा अधीक्षक नशे की हालत में अस्पताल पहुंच गया। नशे में चिकित्सा अधीक्षक के लड़खड़ाते कदम देख अस्पताल में उपस्थित लोग हंसने लगे। 

विज्ञापन


काफी देर तक मामला यूं ही चलता रहा। अस्पताल में आने वाले मरीज और तीमारदार चिकित्सा अधीक्षक को देख रहे थे और खूब ठहाके लगा रहे थे। करीब एक घंटे के बाद सुबह 11 बजे अस्पताल में सेवारत अन्य डॉक्टरों ने जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. विजय कुमार शर्मा से इसकी शिकायत की।
विज्ञापन


चिकित्सों ने महज 10 मीटर की दूरी पर स्थित जिला आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में पहुंचकर जिला आयुर्वेद अधिकारी को चिकित्सा अधीक्षक के नशे के बारे में सूचना दी। शिकायत मिलने के बाद जिला अधिकारी अस्पताल पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्थिति को कंट्रोल करने के दिए निर्देश

Ayurvedic doctor reached to hospital after being drunk

उन्होंने एसडीएम हमीरपुर अरिंदम चौधरी और निदेशक आयुर्वेद  विभाग शिमला को चिकित्सक के नशे की हालत में अस्पताल आने की सूचना दी। एसडीएम ने शिकायत मिलते ही थाना प्रभारी हमीरपुर को अस्पताल में जाकर स्थिति को कंट्रोल करने के निर्देश दिए।

थाना हमीरपुर से जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो संबंधित चिकित्सा अधीक्षक अपने कार्यालय से उठकर स्टाफ सिक रूम में चला गया और दरवाजे की कुंडी लगाकर बिस्तर पर सौ गया।

काफी जद्दोजहद के बाद चिकित्सक को बाहर निकाला गया। इसके बाद दोपहर करीब एक बजे चिकित्सा अधीक्षक को क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर ले जाकर मेडिकल करवाया। मेडिकल में शराब की पुष्टि हो चुकी है।

क्लीनिकों में काम करते हैं और एलोपैथी दवाइयां लिखते हैं डॉक्टर

Ayurvedic doctor reached to hospital after being drunk

आयुर्वेदिक अस्पताल पहुंचकर जब अमर उजाला ने संबंधित चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रामलोक राव से बात की तो उन्होंने बताया कि उन्होंने कोई नशे का सेवन नहीं किया है। अस्पताल का स्टाफ उन पर झूठा आरोप लगा रहा है।

कहा कि अस्पताल में मौजूदा चिकित्सक आयुर्वेदिक दवाइयों की बजाय मरीजों को एलोपैथिक दवाइयां पर्चियों पर लिखते हैं और प्राइवेट क्लीनिकों में भी सेवाएं देते हैं। इस प्रकार आयुर्वेदिक चिकित्सा खूब धंधा चमका रहे हैं। उन्हें इसकी शिकायतें मरीजों से मिली हैं। इसके चलते अब उन्हें एक साजिश के तहत फंसाया जा रहा है।

क्या कहते हैं अधिकारी

Ayurvedic doctor reached to hospital after being drunk

एसडीएम हमीरपुर अरिंदम चौधरी ने कहा कि उन्हें जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. विजय कुमार शर्मा का फोन आया कि चिकित्सा अधीक्षक ने नशे का सेवन किया है। शिकायत मिलते ही पुलिस थाना में फोन कर संबंधित डॉक्टर का मेडिकल करवाने और कानूनी कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

जिला आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय शर्मा ने कहा कि अस्पताल से शिकायत मिलने के बाद उन्होंने तुरंत एसडीएम हमीरपुर और निदेशक आयुर्वेद को मामले की जानकारी दी है। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चिकित्सक का मेडिकल भी करवा लिया है।

नशे में अस्पताल आने की सूचना विभाग को दी गई है आगामी विभागीय कार्रवाई निदेशक ही करेंगे।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हमीरपुर राजेश कुमार ने कहा कि जिला आयुर्वेदिक अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रामलोक राव का क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर में मेडिकल करवा लिया गया है।

मेडिकल रिपोर्ट में शराब के सेवन की पुष्टि हो चुकी है। मेडिकल रिपोर्ट विभाग को सौंप दी है। पुलिस इस मामले में केस दर्ज नहीं करती है, चूंकि चिकित्सक ने कोई हुड़दंग नहीं मचाया था, केवल अस्पताल में शराब पीकर आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed