फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Ayurveda practitioners vacant posts to be filled soon: karan singh

भरे जाएंगे आयुर्वेद चिकित्सकों के खाली पद

Mon, 07 Mar 2016 09:29 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बैजनाथ (कांगड़ा)
ब्यूरो, अमर उजाला, बैजनाथ (कांगड़ा) Updated Mon, 07 Mar 2016 09:29 PM IST
सार

  • प्रदेश भर में आयुर्वेदिक अस्पतालों में मिलेगी पंचकर्मा सुविधा: कर्ण
  • बैजनाथ में आयुर्वेद मंत्री कर्ण सिंह ने शिवरात्रि महोत्सव का किया शुभारंभ

विज्ञापन
Ayurveda practitioners vacant posts to be filled soon: karan singh
बैजनाथ में स्तरीय शिवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ करते आयुर्वेद एवं सहकारिता मंत्री कर्ण सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में चिकित्सकों की कमी दूर करने को सरकार प्रयासरत है। पांच दिवसीय राज्य स्तरीय शिवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ करने के बाद आयुर्वेद एवं सहकारिता मंत्री कर्ण सिंह ने कहा कि पूर्व सरकार के समय से साढे़ तीन सौ आयुर्वेद चिकित्सकों और साढे़ पांच सौ फार्मासिस्टों की कमी चल रही है। कांग्रेस सरकार ने हाल ही में सौ से ज्यादा चिकित्सकों की भर्ती की है।

विज्ञापन


जल्द और पदों पर भी भर्ती की जाएगी। पंचकर्मा को हर स्थान में शुरू करने की योजना बनाई जा रही है। उन्होंने महिलाओं और युवाओं से सहकारिता विभाग से ऋण लेकर आजीविका का साधन तलाशने का आह्वान किया। उन्होंने देवलुओं के लिए स्थान बनाने के लिए धन उपलब्ध करवाने की घोषणा की।
विज्ञापन


विधायक किशोरी लाल ने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में बैजनाथ से सरकारी कार्यालयों को अन्य स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया गया। चिकित्सकों को दूसरे विधानसभा क्षेत्रों में भेज दिया गया। नपं के लिए एक करोड़ की राशि स्वीकृत हुई है। समापन पर सुधीर शर्मा से सीवरेज और मल्टीस्टोरी पार्किंग का शिलान्यास करवाने का प्रयास किया जाएगा। इससे पूर्व विधायक किशोरी लाल और मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं एसडीएम अश्वनी सूद ने उन्हें स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्ण सिंह ने झंडा रस्म अदा करने के बाद इंदिरा गांधी स्टेडियम में मेले का आगाज किया। इस दौरान कर्ण सिंह की पत्नी शिवाली, पुत्र विक्रम, एसडीएम अश्वनी सूद, डीएसपी पूर्ण चंद्र, डीएफओ वीएस यादव, बीएम ठाकुर, बचित्र सिंह ठाकुर, राजीव सूद, ओएसडी दिनेश शर्मा, डा. वाईके शर्मा, राजकुमार कौडा, मिलाप राणा, अमित कपूर, गीता देवी, कुसुम राणा, गायित्री देवी, डा. कुलदीप वरवाल, मधु शर्मा, छवि शर्मा और मुकेश शर्मा उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed