फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Ayurveda doctors are prescribing English medicine

कहां जाएं मरीज, आयुर्वेद डॉक्टर लिख रहे अंग्रेजी दवा

Wed, 30 Apr 2014 08:39 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 30 Apr 2014 08:39 AM IST
विज्ञापन
Ayurveda doctors are prescribing  English medicine

आयुर्वेद अस्पताल छोटा शिमला में कुछ डॉक्टर मरीजों को अंग्रेजी दवा लिख रहे हैं। यह दवाएं मरीजों को मजबूरन बाजार से खरीदनी पड़ रही हैं। ‘अमर उजाला’ ने सोमवार को अस्पताल जाकर पड़ताल की तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए।

विज्ञापन


इनमें से आयुर्वेद डॉक्टर ने एक मरीज को एलोपैथी दवा लिखी जबकि आयुर्वेद में इस दवा का विकल्प अस्पताल के दवाखाने में मौजूद था। अस्पताल से मरीजों के लिए मुफ्त दवाएं दी जाती हैं।
विज्ञापन


अस्पताल प्रबंधन का दावा है कि महकमे से मिले दिशा निर्देश के अनुसार केवल आपातकाल में या अस्पताल में दवा न होने की स्थिति में डॉक्टर विकल्प के तौर पर मरीज को एलोपैथी दवाइयां लिख सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल के पास नहीं कोई जवाब

मगर अस्पताल प्रबंधन से यह जवाब देते नहीं बन पा रहा था कि आयुर्वेद दवा अस्पताल में मौजूद होने के बावजूद संबंधित डॉक्टर बाहर से एलोपैथी दवा क्यों लिख रहे हैं? प्रबंधन केवल एक ही जवाब दे रहा है, जांच की जाएगी।

संदेह के घेरे में आए डॉक्टर का कहना है कि मरीज को बाहर से दवा तब लिखते हैं जब यहां नहीं होती। जब उनसे पूछा गया कि दवा अस्पताल में मौजूद है? तो डॉक्टर ने जवाब दिया कि ओपीडी की मेडिसन लिस्ट में उक्त दवा नहीं थी इसलिए ऐलोपैथी की दवाएं बाहर से लिखीं।


छोटा शिमला आयुर्वेद अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल मेहता ने कहा कि ऐलोपैथी की जो दवाएं पर्ची पर डॉक्टर ने बाहर से मंगवाई है, आयुर्वेद में ये दवाएं अस्पताल में मौजूद हैं। उक्त डॉक्टर ने ऐसा क्यों किया इस बारे में उनसे बात की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed