फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Awareness: Police will tell tourists in Himachal how to drive on snow.

जागरूकता: हिमाचल में सैलानियों को पुलिस बताएगी, बर्फ पर कैसे चलाएं गाड़ी

Mon, 05 Jan 2026 12:47 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 05 Jan 2026 12:47 PM IST
सार

प्रदेश में बर्फबारी के बीच पर्यटन स्थलों की ओर बढ़ते सैलानियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस विशेष अभियान शुरू करने जा रही है। 

विज्ञापन
Awareness: Police will tell tourists in Himachal how to drive on snow.
हिमाचल पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के बीच पर्यटन स्थलों की ओर बढ़ते सैलानियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस विशेष अभियान शुरू करने जा रही है। बर्फबारी प्रभावित क्षेत्रों में जाने से पहले टूरिस्टों को ब्लैक आइस (सड़क पर जम कर शीशा बनी बर्फ) पर वाहन चलाने, आपात स्थितियों से निपटने और सुरक्षित वापसी को लेकर आवश्यक जानकारी जाएगी। पुलिस का उद्देश्य है कि पहली बार बर्फ पर वाहन चलाने वाले पर्यटक किसी भी तरह की चूक न करें और हादसों से बचा जा सके। ब्लैक आइस पर वाहन के नियंत्रण खोने से बड़े हादसे होते हैं, क्योंकि यह सड़क पर दिखाई नहीं देती और वाहन अचानक फिसल सकता है।

विज्ञापन
Trending Videos

ऐसे में सैलानियों को कम गति से वाहन चलाने, अचानक ब्रेक या तेज मोड़ से बचने, इंजन ब्रेकिंग का इस्तेमाल करने और वाहनों के बीच पर्याप्त दूरी बनाए रखने की सलाह दी जाएगी। इसके अलावा बर्फीली सड़कों पर टायर चेन के उपयोग और एबीएस ब्रेक सिस्टम के सही इस्तेमाल की जानकारी भी दी जाएगी। जो पर्यटक पहली बार बर्फ पर ड्राइविंग करते हैं, वे अक्सर तेज गति, अचानक ब्रेक लगाने और स्टेयरिंग को झटके से घुमाने जैसी गलतियां करते हैं। पुलिस ऐसी स्थिति से बचने के जरूरी उपायों की भी जानकारी देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही बर्फबारी के दौरान फॉग लाइट, हैडलाइट और इंडिकेटर का सही उपयोग पर समझाया जाएगा। पुलिस सैलानियों को एवालांच (हिमस्खलन) और बर्फीले तूफान की स्थिति में सुरक्षित स्थान पर रुकने या तुरंत वापस लौटने की प्रक्रिया भी समझाएगी। किन क्षेत्रों में केवल फोर बाई फोर वाहनों को ही प्रवेश की अनुमति होगी, इसकी जानकारी भी मौके पर दी जाएगी ताकि पर्यटक जोखिम भरे रास्तों पर जाने से बचें। पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी ने बताया कि यह पहल न केवल सैलानियों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी, बल्कि बर्फबारी के दौरान यातायात व्यवस्था को भी सुचारु बनाए रखने में मददगार साबित होगी।

विज्ञापन

एसएचओ केलांग ने शुरू की मुहिम
पुलिस विभाग के एसएचओ केलांग ने लाहौल-स्पीति आने वाले सैलानियों के मार्गदर्शन की मुहिम शुरू कर दी है। फोर व्हीलर और टू व्हीलर वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने को लेकर जागरूक किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed