फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Avoid sharing photos on social media platforms.

Shimla News: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फोटो साझा करने से भी बचें

Sat, 27 Sep 2025 05:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 05:33 PM IST
सार

शिमला के एसवीएम लोअर विकासनगर में पुलिस उप अधीक्षक विपिन मेहता ने छात्रों को साइबर अपराधों से बचाव के टिप्स दिए। कार्यक्रम में सोशल मीडिया पर फोटो साझा न करने और अनजान लिंक से बचने की सलाह दी गई।

विज्ञापन
Avoid sharing photos on social media platforms.

विस्तार

पुलिस की पाठशाला
विज्ञापन


एसवीएम लोअर विकासनगर में पुलिस उप अधीक्षक विपिन मेहता ने दिए साइबर अपराधियों से बचाव के टिप्स
अनजान लिंक पर भी क्लिक करने से भी बचें
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने फोटो और वीडियो साझा करने से बचें। आपकी यह पोस्ट साइबर अपराधियों को अपराध करने का मौका दे सकती है। अनजान लिंक पर भी क्लिक न करें।
यह बात राजधानी के सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल लोअर विकासनगर (एसवीएम) में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शुक्रवार को आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में पुलिस उप अधीक्षक साइबर क्राइम विपिन मेहता ने कही। कार्यक्रम में स्कूल के नौवीं से बारहवीं कक्षा तक के 150 विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा और साइबर अपराधों के बारे जागरूक किया गया। मेहता ने छात्रों को साइबर अपराधियों के धोखाधड़ी के तरीकों के बारे में बताया। साथ ही ऑनलाइन ठगी के बढ़ते मामलों, इनके कारणों और इनसे बचाव के तरीकों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी मोबाइल फोन का इस्तेमाल सिर्फ पढ़ाई के लिए करें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक बार जो फोटो या वीडियो सोशल मीडिया पर साझा हो जाती है, वह कभी भी साइबर स्पेस से पूरी तरह गायब नहीं होती। वह पूरी दुनिया में घूमती रहती है और ऐसे ही वह साइबर अपराधियों तक पहुंच जाती है, जो इसका गलत इस्तेमाल करते हैं। वह आपके चेहरे को किसी और पर लगाकर धमकाते हैं। ऑनलाइन शॉपिंग के माध्यम से भी कई लोग साइबर अपराध का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




सतर्कता से करें मोबाइल का इस्तेमाल : शर्माविद्यालय के प्रधानाचार्य जगदीश शर्मा ने बताया कि यह कार्यक्रम छात्रों के लिए बहुत लाभदायक साबित हुआ। उन्होंने विद्यार्थियों को सतर्कता के साथ मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने को कहा। साथ ही अपने घर के लोगों को भी इसके बारे जागरूक करने को कहा। उन्होंने इस महत्वपूर्ण सत्र के लिए पुलिस उप अधीक्षक विपिन मेहता का भी आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article