{"_id":"63cc09a3b1d4aa39955451c7","slug":"avalanche-warning-at-24-places-in-himachal-pradesh-2023-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Avalanche Warning: हिमाचल में 24 जगहों पर हिमस्खलन की चेतावनी, 24 को भारी बारिश-बर्फबारी का अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Avalanche Warning: हिमाचल में 24 जगहों पर हिमस्खलन की चेतावनी, 24 को भारी बारिश-बर्फबारी का अलर्ट
Sun, 22 Jan 2023 11:39 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/कुल्लू
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 22 Jan 2023 11:39 AM IST
सार
सासे ने कुल्लू सहित लाहौल-स्पीति, पांगी-किलाड़, किन्नौर के ऊंचाई वाले भागों समेत 24 जगहों पर हिमखंड गिरने की चेतावनी जारी की है। स्थानीय प्रशासन ने आपदा की घटना पर मदद लेने के लिए हेल्पलाइन नंबर 1077 और 1070 जारी किए हैं।
विज्ञापन
लाहौल में हिमस्खलन।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिम और हिमस्खलन अध्ययन संस्थान मनाली (सासे) ने कुल्लू सहित लाहौल-स्पीति, पांगी-किलाड़, किन्नौर के ऊंचाई वाले भागों समेत 24 जगहों पर हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। सहायक आयुक्त कुल्लू शशिपाल नेगी ने लोगों से खतरे वाले इन इलाकों से दूर रहने की अपील की है। स्थानीय प्रशासन ने आपदा की घटना पर मदद लेने के लिए हेल्पलाइन नंबर 1077 और 1070 जारी किए हैं।
विज्ञापन
वहीं, शनिवार सुबह लाहौल घाटी में ठोलंग गांव के सामने वामतट की पहाड़ी से एक साथ दो हिमखंड गिरे। सुबह करीब 11:00 बजे गिरे इन हिमखंडों का वीडियो लोगों ने कैमरे में कैद किया, जो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। दोनों हिमखंड चंद्रभागा नदी में समा गए हैं। इसमें किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
वहीं, बर्फबारी के बाद प्रदेश में मौसम तो खुल गया है, मगर दुश्वारियां बरकरार हैं। प्रदेश में अभी भी करीब 100 संपर्क सड़कें बाधित हैं। अटल टनल रोहतांग अभी बहाल नहीं हो पाई है। केवल फोर बाई फोर वाहन ही भेजे जा रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में 26 जनवरी तक मौसम खराब बना रहने की संभावना है। 24 और 25 जनवरी के लिए अधिकतर भागों में बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
24 जनवरी के लिए मध्य व उच्च पर्वतीय भागों में भारी बारिश-बर्फबारी, जबकि निचले व मैदानी भागों में ओलावृष्टि-अंधड़ चलने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। मैदानी भागों में 23 जनवरी के लिए भी येलो अलर्ट जारी हुआ है। दूसरी ओर बारिश और बर्फबारी के बाद किसान और बागवान बगीचों और खेतों में प्रबंधन में जुट गए हैं।
इन इलाकों में हिमस्खलन का खतरा
सासे ने क्लाथ, नेहरूकुंड, कोठी, रोहतांग दर्रा, कोकसर, तांदी, केलांग, रोहतांग टनल के नॉर्थ व साउथ पोर्टल, जिंगजिंगबार दर्रा, बारालाचा, सरचू, लाचूंगला पास, तंगलांगला सहित जलोड़ी दर्रा से खनाग व सोझा, सोलंगनाला, धुंधी, ब्यास कुंड व मणिमहेश आदि के लिए चेतावनी जारी की है।